विधानसभा उप निर्वाचन-2022: मतदान केन्द्रों तक पहुंचने दी गई मतदान दलों को जानकारी   – IMNB NEWS AGENCY

विधानसभा उप निर्वाचन-2022: मतदान केन्द्रों तक पहुंचने दी गई मतदान दलों को जानकारी  

कांकेर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को पहुंचाए जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सेक्टर अधिकारियों का बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, रिटर्निंग ऑफिसर सुमीत अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय नेताम सहित उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर की उपस्थिति में भानुप्रतापपुर उप निर्वाचन के लिए 256 मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को सरलता से पहुंचाए जाने रूट चार्ट के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया। मतदान के लिए शहरी क्षेत्रों में 17 एवं ग्रामीण क्षेत्र के 239 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। विधानसभा क्षेत्र में नक्सल दृष्टिकोण से 10 अतिसंवेदनशील, 47 संवेदनशील, 24 राजनीतिक संवेदनशील और 175 सामान्य मतदान केन्द्र शामिल हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सेक्टर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए रूट चार्ट संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार मारबल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर प्रशांत सिंह पैकरा, कांकेर अनुराग झा, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन सहित सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने किया बिहान की गतिविधियों का अवलोकन

महिलाओं को आजीविका गतिविधियों, ई-कॉमर्स और प्रशिक्षण से जोड़ने के दिए निर्देश धमतरी । भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा आज कुरूद विकासखंड के…

Read more

ब्रेकिंग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

ब्रेकिंग मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

Read more

You Missed

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दक्षिणी आंध्र प्रदेश के सूखा ग्रस्त जिलों को लेकर समीक्षा बैठक की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दक्षिणी आंध्र प्रदेश के सूखा ग्रस्त जिलों को लेकर समीक्षा बैठक की

संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने किया बिहान की गतिविधियों का अवलोकन

संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने किया बिहान की गतिविधियों का अवलोकन

ब्रेकिंग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

ब्रेकिंग  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षिप्रा नदी पर निर्माणाधीन घाटों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षिप्रा नदी पर निर्माणाधीन घाटों का जायजा लिया

महर्षि सांदीपनि की शिक्षा से भगवान श्रीकृष्ण को जगद्गुरु की मिली उपाधि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महर्षि सांदीपनि की शिक्षा से भगवान श्रीकृष्ण को जगद्गुरु की मिली उपाधि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केन्द्र बनकर उभरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केन्द्र बनकर उभरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव