चिरायु टीम ने सार्थक पहल से शीतल के घर में आई रौनक और खुशियॉ, किडनी के बीमारी ग्रसित प्रांजली पैंकरा का एम्स हॉस्पिटल रायपुर में कराया ईलाज, प्रांचली हुई स्वास्थ्य

सफलता की कहानी
जशपुरनगर 18 जून 2024/कांसाबेल विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग के चिरायु टीम ने सार्थक पहल करते हुए ग्राम देवरी निवासी शीतल साय पैंकरा के घर में रौनक और खुशी लाई है। चिरायु टीम ने देवरी निवासी शीतल साय पैंकरा के पुत्री प्रांजली पैंकरा का एम्स हॉस्पिटल रायपुर में इलाज कराया गया। अब प्रांचली पैंकरा पूरी तरह स्वस्थ्य है। प्रांचली को किडनी की बीमारी थी। जिसके कारण पूरे शरीर में सूजन हो गया था। चेहरा भी सूजा हुआ था।
       विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम देवरी निवासी शीतल साय पैंकरा ने बताया कि उनकी 08 वर्ष की पुत्री प्रांजली पैंकरा का चेहरा और पूरे शरीर में सूजन हो गया था। जिसके कारण उनकी पुत्री को बहुत सारी परेशानी हो रही थी। उसे देखकर उनका पूरा परिवार बहुत दुखी हो जाता था। कांसबोल की चिरायचु टीम के द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री को किडनी की बीमारी है। शीतल साय पैंकरा ने बताया कि वे बहुत ही गरीब परिवार से हैं और बहुत ही मुश्किल से घर परिवार का खर्च चल रहा है। ऐसे में बड़ी जगह जाकर इलाज करा पाना उनके लिए संभव नहीं था। उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। चिरायु टीम कांसाबेल के द्वारा प्रांजली को पहले जशपुर जिला अस्पतला ले जाया गया। यहां प्राथमिक ईलाज के बाद उसे रायपुर एम्स हास्पिटल में इलाज कराया गया। अब शीतल साय पैंकरा की बेटी प्रांजली पूरी तरह स्वस्थ है। अब भी प्रांजली का ईलाज चल रहा है। उसे  स्वास्थ्य देखकर शीतल साय पैंकरा के परिवार वाले बहुत प्रसन्न है। उनके घर में रौनक आ गई है।  पैंकरा के पूरे परिवार वालों ने खुशी जाहिर करते हुए चिरायु टीम और स्वास्थ्य विभाग को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।

Related Posts

किसानों को सुगमता से रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें : मंत्री केदार कश्यप

सहकार से समृद्धि के सपने को साकार करने के लिए राज्य की समस्त ग्राम पंचायतों में बहुआयामी सहकारी समितियों के गठन के निर्देश राज्य में इस साल 1175 दुग्ध, 120…

Read more

पुलिस बल तथा पुलिस परिवार के व्यक्ति के स्वास्थ्यगत समस्या की सही समय पर जांच तथा उसकी सही समय पर उपचार, यह पुलिस के लिये सबसे बड़ा वेलफेयर!पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ

मनीषा नगारची ( रायपुर ब्यूरो ) पुलिस महानिदेशक छ0ग० एवं पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज रायपुर, के मार्ग निर्देशन मे जिला प्रशासन के सहयोग से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसानों को सुगमता से रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें : मंत्री केदार कश्यप

किसानों को सुगमता से रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें : मंत्री केदार कश्यप

महापौर मीनल चौबे की भी नहीं सुनते अधिकारी, मोदी ने ऐसी चकरी चलाई कि विरोधी कर रहे वाहवाही  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…. खरी…. 

महापौर मीनल चौबे की भी नहीं सुनते अधिकारी, मोदी ने ऐसी चकरी चलाई कि विरोधी कर रहे वाहवाही   वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…. खरी…. 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में आज पहुंचेंगे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में आज पहुंचेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभाला

लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभाला

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

राजा भभूत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के समय तात्या टोपे की मदद की

राजा भभूत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के समय तात्या टोपे की मदद की