जलसंरक्षण गतिविधियों में जागरूकता बढ़ाने एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने चलाया जा रहा है वाटरशेड यात्रा जिले के सन्ना और बोहरा में  हुआ यात्रा का आयोजन

जशपुरनगर, 27 मार्च 2025/ समुदाय संचालित दृष्टिकोण अंतर्गत परिकल्पित डब्ल्यूडीसी -पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत जलसंरक्षण गतिविधियों में जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा  2025 को एक राष्ट्रव्यापी जन संपर्क अभियान वाटरशेड यात्रा की शुरूआत की गई है।  इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ से वाटरशेड यात्रा  का शुभारंभ जशपुर जिले में 26 मार्च को किया गया।

उप संचालक कृषि, सह परियोजना प्रबंधक डब्ल्यूसीडीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में बगीचा विकासखण्ड के सन्ना क्षेत्र में संचालित जलग्रहण परियोजना के अंतर्गत ग्राम बहोरा व सन्ना में 26 मार्च को वाटरशेड यात्रा  का आयोजन किया गया। यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समुदाय, लाईन विभाग, परियोजना क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों, उपयोगकर्ता दल, कृषक उत्पादक संगठन एवं गैर सरकारी संस्थान रिड्स जशपुर के सदस्य शामिल रहे।
वाटरशेड यात्रा  कार्यक्रम में मजबूत सामुदायिक भागीदारी से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को किस तरह से सफल बनाया जा सकता है इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही लोगों में जागरूकता पैदा करने एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिये जमीनी स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनभागीदारी से ग्राम बहोरा में तालाब का श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई किया गया। इसके उपरांत ग्राम पंचायत भवन बहोरा परिसर में पानी की पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें लाईन विभाग, जनप्रतिनिधियों एवं  गैर सरकारी संस्थान के सदस्यों द्वारा मिट्टी एवं जलसंरक्षण को बढ़ाने, भू-जल पूर्नभरण में सुधार एवं जलचक्र के विषय में लोगों को जागरूक किया गया।
पानी की पाठशाला में जलग्रहण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सचिवों को जलग्रहण मार्गदर्शक का प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में समूहों की दीदियों द्वारा लोक नृत्य का प्रदर्शन कर जल संरक्षण के महत्व को बताया गया।  उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रांगण में स्मृति स्वरूप पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित स्टॉप डेम का भूमिपूजन तथा ग्राम सन्ना में निर्मित अमृत सरोवर का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र से आये वाटरशेड यात्रा वाहन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर ए-आर के माध्यम से जलग्रहण कार्यक्रमों के महत्व की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह, जनपद सदस्य श्री अनुपम तिर्की, नवनियुक्त सरपंच बहोरा, भादु एवं सन्ना ग्राम पंचायत, गैर सरकारी संस्थान रिड्स के सदस्य एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आबकारी विभाग की कार्यवाही 22 नग किंगफिशर बियर, 10 नग ओ.सी.बुल्लू ब्रांड पाव कुल 16.100 लीटर अंग्रेजी शराब किया गया जब्त

    जशपुरनगर 04 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत विगत दिवस 03 अप्रैल 2025…

    खेल खेल में ग्रामीण सीख रहे हैं जल संरक्षण का महत्व नीमगांव में जल जागृति जशपुर अभियान विभिन्न नवाचारी तरीकों से सिखाये गए जल संरक्षण के तरीके

    जिला पंचायत सीईओ सहित वाटर हीरो नीरज वानखेड़े एवं ग्रामीणों ने किया श्रमदान जशपुरनगर  04 अप्रैल 2025/ जिले में जल एवं भूमि संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जल शक्ति मंत्रालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार-2023 के विजेताओं को दी बधाई

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार-2023 के विजेताओं को दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए करें पुख्ता तैयारियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए करें पुख्ता तैयारियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक नगरों में पवित्र भाव और परिवारों में स्वस्थ वातावारण बनाए रखने के लिए लागू की शराबबंदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक नगरों में पवित्र भाव और परिवारों में स्वस्थ वातावारण बनाए रखने के लिए लागू की शराबबंदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक स्थानों की गरिमा बनाए रखने का प्रयास है, शराब बंदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक स्थानों की गरिमा बनाए रखने का प्रयास है, शराब बंदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वक्फ संशोधन बिल-2025 के बहुमत से पारित होने पर दी बधाई

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वक्फ संशोधन बिल-2025 के बहुमत से पारित होने पर दी बधाई

    स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना ज़रूरी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना ज़रूरी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल