ओडिशा में परिवर्तन की लहर, भाजपा के पक्ष में माहौल : अरुण साव – IMNB NEWS AGENCY

ओडिशा में परिवर्तन की लहर, भाजपा के पक्ष में माहौल : अरुण साव

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को रायपुर में पत्रकारों से कहा कि, ओडिशा में परिवर्तन की लहर है। प्रदेश की नवीन पटनायक सरकार ने लोगों के साथ खिलवाड़ किया है। 24 साल के शासनकाल में राज्य की हालत खराब कर दिए हैं। मंत्री व विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त है। चुनाव में इसकी चर्चा है। लोग परिवर्तन चाह रहे हैं। राज्य में विकल्प के रूप में एकमात्र भाजपा है। लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में परिवर्तन हुआ है। इसी तरह ओडिशा में भी परिवर्तन की लहर है।

श्री साव ने कहा कि, ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव साथ-साथ हो रहे हैं। चुनाव तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदाधिकारियों को ओडिशा और झारखंड भेजा गया है, वहां के कार्यकर्ताओं को सहयोग करने की जिम्मेदारी मिली है। और आने वाले समय में कुछ और लोग जाने वाले हैं। मैंने भी तीन दिन कालाहांडी लोकसभा में पार्टी के लिए काम किया है।

12 नक्सलियों के मुठभेड़ पर कांग्रेस के सवाल पर श्री साव ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस हमेशा जनहित, राष्ट्रहित और सुरक्षा बलों के कामों पर प्रश्न चिन्ह लगाने के आदी हो चुकी हैं। जिस प्रकार से कांग्रेस ने 5 साल में नक्सलवाद को पाला और पोसा है। और जब कार्यवाही हो रही है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। इन्हें बस्तर के लोगों की, विकास की और खुशहाली की चिंता नहीं है। और ये केवल किसी तरह सत्ता में आना इनकी सोच होती है। इसलिए आज कांग्रेस पार्टी हासिए पर चली गई है।

सुरक्षाबलों ने बहादुरी से काम किया है और आने वाले समय में बस्तर नक्सल मुक्त हो, विकास की मुख्यधारा से जुड़े, वहां के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, ये हमारी प्रतिबद्धता है, इस दिशा में हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।

राहुल गांधी की बहस की चुनौती पर श्री साव ने कहा कि, राहुल गांधी हमारे सामान्य कार्यकर्ताओं से भी बहस नहीं कर पाएंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री से क्या बहस कर पाएंगे।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल* *मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्पियों को औजार उपकरण योजना अंतर्गत अनुदान राशि का किया…

Read more

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 4 जून को ’दाई-बाबा दिवस’ मनाया जाएगा

धमतरी । प्रदेश में आम लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रत्येक बुधवार को होने वाले मेले…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बॉम्बे ग्रीन और मणि प्रभा किस्म का स्वाद चख कर “आम महोत्सव” का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बॉम्बे ग्रीन और मणि प्रभा किस्म का स्वाद चख कर “आम महोत्सव” का किया शुभारंभ

उज्जैन में स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट 5 जून को

और अब मामला शर्मिष्ठा पनोली का : लोकतंत्र वाकई खतरे में है! (आलेख : संजय पराते)

और अब मामला शर्मिष्ठा पनोली का : लोकतंत्र वाकई खतरे में है!  (आलेख : संजय पराते)

निशाने पर सिर्फ मूर्ति भर नहीं है! (आलेख : बादल सरोज)

निशाने पर सिर्फ मूर्ति भर नहीं है! (आलेख : बादल सरोज)

सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक 10 जून को होगी

सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक 10 जून को होगी

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 92 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 92 लाख रुपए की राशि स्वीकृत