मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रही स्वावलंबी

कुनकुरी में सी मार्ट का हुआ शुभारंभ

जशपुरनगर 5 अप्रैल 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार में स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रही है आर्थिक रूप सक्षम  इसी कड़ी में विकासखंड कुनकुरी में शुक्रवार को सी मार्ट का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव जी के द्वारा किया गया, जिसमे अन्य जनपद सदस्य,  पार्षद ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुनकुरी श्री प्रमोद सिंह और कुनकुरी एन आर एल एम के डी पी एम  श्री अमीन खान , श्री भरत पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि सी -मार्ट राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन संपोषित श्री मधेश्वर  कृषक उत्पादक संगठन कुनकुरी द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसमे बिहान के दीदियों द्वारा बनाई गई विभिन्न प्रकार के सामग्री जैसे  पापड़, अचार, कोदो कुटकी, रागी कुकीज, महुआ अचार, सरसो तेल, छिंद टोकरी, बड़ी, महुआ बिस्किट, महुआ कैंडी जैसे उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। और समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है।

  • Related Posts

    दुर्घटना ने श्याम से छीना पैरों का बल तो सीएम कैंप कार्यालय बना सहारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को श्याम ने दिया धन्यवाद जशपुरनगर  8 मई 2025/  वाहन चालन का काम कर अपना जीवन यापन करने वाले श्याम यादव का जीवन बड़ा सुखमय था। मां…

    Read more

    मिशन वात्सल्य नवजात बालक का अवैध दत्तक ग्रहण होने से रोका गया

    जशपुरनगर 08 मई 2025 / महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन वात्सल्य अंतर्गत एक नवजात बालक का अवैध दत्तक ग्रहण होने से रोका गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार…

    Read more

    You Missed

    जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम

    सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम

    रेडक्रॉस सोसाइटी बस्तर जिला शाखा ने मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस

    रेडक्रॉस सोसाइटी बस्तर जिला शाखा ने मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस

    सुशासन तिहार में सकीना को मिला नरेगा जॉब कार्ड गांव में ही मिलेगा 100 दिन का रोजगार, हितग्राही ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

    सुशासन तिहार में सकीना को मिला नरेगा जॉब कार्ड गांव में ही मिलेगा 100 दिन का रोजगार, हितग्राही ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार