विश्व जल दिवस – जल संरक्षण हेतु लोगों को किया गया जागरूक

जशपुरनगर 23 मार्च 25/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देशन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 मार्च को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विश्व जल दिवस मनाया गया।इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति लोगो को जागरूक करना है। जल हमारे जीवन के लिए अनिवार्य घटक है, बिना इसके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वर्तमान हालात में विश्व के अनेक हिस्से ऐसे है जहां पानी की कमी है। बढ़ती जनसंख्या, प्रदूषण में वृद्धि, जलवायु में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण साफ पेयजल की समस्या लगातार बढ़ते जा रही है।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1993 में सर्वप्रथम इस दिवस को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया। तब से हर साल इसे नए थीम के साथ मनाया जाता है,जिसमें जल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित की जाती है।

विश्व जल दिवस के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने बताया कि हम सभी को मिलकर जल बचाने का प्रयास करना चाहिए। रोजमर्रा की जिंदगी में छोटी छोटी आदतें को सम्मिलित कर हम पानी की बर्बादी को रोक सकते है जैसे नल को खुला नहीं छोड़ना, वर्षा जल का संचयन करना, पानी के स्रोत के आसपास गंदगी नहीं फैलाना आदि। जल संरक्षण और संचयन आज विश्व की सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे में हम सभी का सम्मिलित प्रयास अति आवश्यक है।

विश्व जल दिवस के अवसर पर जिले के ग्राम पंचायतों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया व जल संरक्षण हेतु जल शपथ लिया गया। जल शपथ कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, स्व सहायता समूह की दीदियां, ग्रामीण जन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    समूह से जुड़ने के बाद जीवन में आया परिवर्तन- सरिता बाई ’पीएम मुद्रा लोन लेकर बना रही ईंट

    ईंट विक्रय से हो रहा सालाना दो लाख रूपए तक का मुनाफा जशपुरनगर 1 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान‘‘ अंतर्गत जिले के महिलाओं…

    Read more

    विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य हॉकी स्टेडियम से निकाली गई सायकल रैली

    विधायक और कलेक्टर ने बच्चों और आम नागरिकों के साथ साइकिल रैली में हुए शामिल दिनचर्या में योगाभ्यास, नियमित सायकल चलाने के साथ सुबह की सैर को जरूर शामिल करना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस बल तथा पुलिस परिवार के व्यक्ति के स्वास्थ्यगत समस्या की सही समय पर जांच तथा उसकी सही समय पर उपचार, यह पुलिस के लिये सबसे बड़ा वेलफेयर!पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ

    पुलिस बल तथा पुलिस परिवार के व्यक्ति के स्वास्थ्यगत समस्या की सही समय पर जांच तथा उसकी सही समय पर उपचार, यह पुलिस के लिये सबसे बड़ा वेलफेयर!पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ

    हिंदी पत्रकारिता के 200 साल संवाद और संचार की दुनिया में बज रहा हिंदी का डंका -प्रो.संजय द्विवेदी

    हिंदी पत्रकारिता के 200 साल संवाद और संचार की दुनिया में बज रहा हिंदी का डंका -प्रो.संजय द्विवेदी

    समूह से जुड़ने के बाद जीवन में आया परिवर्तन- सरिता बाई ’पीएम मुद्रा लोन लेकर बना रही ईंट

    विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य हॉकी स्टेडियम से निकाली गई सायकल रैली

    अस्मिता सिटी-लीग 2025-26 का हुआ आयोजन

    अस्मिता सिटी-लीग 2025-26 का हुआ आयोजन

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना