Ro no D15139/23

सुबरी बाई का पक्के आवास का सपना हुआ पूरा, टपकती छत और जहरीले जीव-जंतुओं से रहेगी सुरक्षित

धीरे-धीरे आशा बंधी और बन गया पक्का मकान
सुबरी बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

जगदलपुर, 02 जनवरी 2025/ कभी खुद का पक्का मकान बनाना सपने से कम नहीं था, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण ) की सूची में नाम आने से धीरे-धीरे आशा बंधी और मेरा पक्का मकान बन गया। ये कहना है, दूरस्थ वंनाचल क्षेत्र लोहण्डीगुड़ा में रहने वाली सुबरी बाई का, जिसे आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जगदलपुर स्थित अजजा पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन में उसे नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत् उसके घर की चाबी सौंपी। सुबरी बाई ने बताया कि लंबे समय तक कच्चे घर में रहने के कारण हर बारिश के मौसम में छत टपकने और पानी घुसने की चिंता बनी रहती थी। साथ ही बंदरों द्वारा भी उनके कच्चे मकान में खूब उत्पात मचाया जाता था। कच्चा आवास होने के कारण जहरीले जीव जंतुओं के घुसने का भी खतरा बना रहता था।
सुबरी बाई ने प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें अपने घर की सुरक्षा और आराम का भरोसा है। प्रशासन ने उनकी मदद की, जिसके कारण उनका घर बन सकेगा। बारिश के दौरान जो समस्याएं पहले उन्हें हर साल झेलनी पड़ती थी, अब उनसे मुक्ति मिलेगी। इस पक्के आवास के मिलने से उनका जीवन सरल और सुरक्षित रहेगा और उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के बारे में चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आवास योजना हम जैसे गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव का 3 दिवसीय बस्तर दौरा

    बस्तर संभाग में संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की शिक्षा मंत्री गजेंद्र ने कहा बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता नक्सल उन्मूलन के पश्चात् बंद हुए विद्यालयों को…

    Read more

    कमिश्नर  डोमन सिंह ने खुटपदर एवं मारकेल में लिया डिजिटल क्रॉप सर्वे का जायजा

        किसानों की मौजूदगी में फसल सर्वे करने और पड़त सहित अन्य रकबों का स्पष्ट उल्लेख करने के दिए निर्देश जगदलपुर, 02 सितम्बर 2026/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात