Ro no D15139/23

वीएसडी से ग्रस्त आर्यन अब स्वस्थ जीवन का ले रहा आनंद रायपुर के वी वाय हॉस्पिटल में दिल में छेद का हुआ सफल ऑपरेशन’

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत 6 वर्षीय आर्यन को मिली नई जिंदगी
कोरबा 02 जनवरी 2025/आर्यन, एक 6 वर्षीय बच्चा, जो कभी अपने दिल के गंभीर रोग से जूझ रहा था, अब स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी रहा है। वेंट्रिकुलर सेप्टल दोष (वीएसडी) से ग्रस्त आर्यन के लिए यह एक नए जीवन से कम नहीं है।
विकासखण्ड पोंडी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत छिंदिया के रहने वाले श्री रामसिंह उईके के 6 वर्षीय पुत्र आर्यन को बचपन से ही सांस लेने में तकलीफ होती थी। उसे हमेशा सर्दी-खाँसी और बुखार की शिकायत रहती थी, थका-थका रहता था, वह अन्य बच्चों की तरह खेल-कूद तथा दौड़ नहीं सकता था। दौडने पर उसकी धडकन बढ़ जाती थी। आर्यन के परिवार में इस गंभीर स्थिति के कारण निराशा और चिंता का माहौल था। डॉक्टरों ने बताया कि अगर इलाज नहीं हुआ तो यह बच्चे के जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। लेकिन फिर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत एक नई उम्मीद का सूरज उगा। रायपुर के वी.वाई. हॉस्पीटल में आर्यन का ऑपरेशन निःशुल्क किया गया।
चिरायु टीम द्वारा आर्यन के स्कूल विजिट के दौरान उसकी परेशानियों का पता चला। उनके द्वारा आर्यन के पिता को बीमारी के गम्भीरता से अवगत कराते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आर्यन के  निःशुल्क इलाज के बारे में जानकारी दी गई। कोरबा जिला चिकित्सालय में हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा आर्यन की जाँच से पता चला कि वह वीएसडी से पीड़ित है और उसे रायपुर के वी. वाय. हॉस्पिटल में एडमिट किया गया तथा उसका स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत  निःशुल्क ऑपरेशन हुआ। अब आर्यन स्कूल जाता है, खेलता है और स्वस्थ जीवन का आनंद लेता है। उसकी यह यात्रा न केवल उसकी जिंदगी को बदलने वाली थी, बल्कि उसकी पूरे परिवार की आशाओं और सपनों को भी नई दिशा दे गई। आर्यन के पिता रामसिंह ने कहा स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल की टीम की मेहनत और सहयोग से आर्यन की सर्जरी पूरी हुई, और अब वह सामान्य बच्चों की तरह जीवन जी रहा है। उसके चेहरे पर अब वही मुस्कान है, जो कभी खो सी गई थी।

  • Related Posts

    कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने राजस्व निरीक्षक नीलकांत यादव को किया निलंबित

      कोरबा, 31 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राजस्व निरीक्षक मंडल दीपका, तहसील दीपका में पदस्थ राजस्व निरीक्षक श्री नीलकांत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।…

    Read more

    पशुधन विकास विभाग द्वारा 52 पशुओं को लगाए गए रेडियम बेल्ट

      कोरबा, 31 अगस्त 2026/पशुधन विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा पशुओं की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से नगर पंचायत छुरी, विकासखंड कटघोरा में विशेष अभियान चलाया…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार