Ro no D15139/23

सरकार निर्माण के साथ विकास के कार्याें को दे रही प्राथमिकता: मंत्री टंक राम वर्मा

*खपरीकला में 20 लाख रुपए के निर्माण कार्याें की दी स्वीकृति*

*राजस्व मंत्री तिल्दा विकासखंड के खपरीकला, ताराशिव और सरोरा में सामुदायिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल*

रायपुर, 03 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार शहरों के साथ-साथ गॉंव के चहुँमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार निर्माण कार्याे के साथ अन्य विकास के कार्याे को प्राथमिकता से कर रही है। विगत पांच वर्षों में जो काम नहीं हुआ है, ऐसे कामों को भी पूरा किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति से बच्चों को भविष्य निर्माण में सुविधा होगी। विद्यार्थी अपने प्रतिभा और लक्ष्य के अनुरूप विषयों का चयन कर भविष्य निर्माण कर सकते हैं। आमजनों की आवश्यकता और बुनियादी चीजों को ध्यान रखते हुए सरकार कार्य कर रही है।

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने रायपुर जिले के ग्राम खपरीकला, ताराशिव और सरोरा में आयोजित सामुदायिक भवन के लोकार्पण और शाला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कहा। उन्होंने कहा कि प्रतिभा बच्चों में जन्म से ही होता है, जरूरत इस बात है कि उस प्रतिभा को अवसर मिलें। विद्यार्थी अपने लक्ष्य का निर्धारण पहले करें और उसके अनुरूप मेहनत करें। मेहनत के बिना सफलता की कल्पना करना कठिन है। इस अवसर पर उन्होंने खपरीकला हायर सेकंडरी स्कूल में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए के साथ-साथ मंच निर्माण और स्कूल में अहाता निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए और ताराशिव में विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर के सभापति, जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी सहित बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    ‘शब्दबीज’ नवाचार से निखर रही बच्चों की भाषा दक्षता, प्रयोगात्मक शिक्षण से रोचक बन रही पढ़ाई

    *सूरजपुर जिले की प्राथमिक शालाओं में बच्चों के पठन, पाठन लेखन और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने की अभिनव पहल*   *विद्यालयों का निरीक्षण कर परखी गई शैक्षणिक गुणवत्ता, कमजोर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस