Ro no D15139/23

राजधानी के 15 प्रमुख चौक-चौराहों में ट्रैफिक होगा दुरूस्त, व्यस्तम मार्गाें से अतिक्रमण हटाकर बढ़ाई चौड़ाई  

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में प्रहरी अभियान में आई तेजी
वीआईपी रोड के पेड़ों की हुई छटाई, मार्गाें को अवरूद्ध करने वाले बिजली के पोल की शिफ्टिंग का कार्य जारी

रायपुर 04 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आमजनों को राहत देने राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शहर के 15 प्रमुख चौक-चौराहों का चिंहाकन किया गया है। जहां पर ट्रैफिक को दुरूस्त करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही व्यस्तम मार्गों से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सड़कों के किनारे लगे बोर्ड को हटाकर उन सभी मार्गाें को चौड़ा किया जा रहा है और सड़कों के किनारे लगे बिजली पोल से बाधित होने वाले सड़कों का चिंहाकन कर पोल को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा उन मार्गाें की चैड़ाई भी बढ़ाई जा रही है। इससे आने वाले दिनों में निश्चित तौर सड़कों में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी और सड़कों की चौड़ाई बढ़ने से यातायात भी सुगम होगा।

नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर डाॅ. सिंह के निर्देश पर वीआईपी रोड के सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की छटाई की जा रही है। इसके लिए नगर निगम और वन विभाग की टीम का गठन किया गया है। संयुक्त टीम वीआईपी रोड के अलावा प्रमुख जिन भी मार्गाें में वृक्षों की वजह से यातायात संचालन में बाधा आ रही है, उन वृक्षों की छटाई करेगी। रायपुरा ओव्हर ब्रिज के नीचे वाली सड़कों में यातायात बाधित न हो, इसके लिए बोर्ड्स को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन मार्गाें को चौड़ा किया जा रहा है। शंकर नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे लगे बिजली के पोल को हटाकर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद उन मार्गाें को भी चौड़ा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर शहर की ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए प्रहरी टीम का गठन किया गया है। यह टीम प्रत्येक मार्गाें में पहुंचकर यातायात को दुरूस्त करने का कार्य कर रही है। साथ ही 3 जनवरी को कलेक्टर ने ट्रैफिक संचालन को बेहतर करने के लिए समीक्षा बैठक ली थी। कलेक्टर ने यातायात दुरूस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
  • Related Posts

    राजिम कुंभ कल्प में रायपुर के साधु संत महंतो की उपेक्षा की गूंज विहिप के बैठक में होगी

    रायपुर आज रायपुर महानगर संत समिति की बैठक पूज्य सद्दानी दरबार संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में हुई जिसमें राजिम कल्प कुंभ की अवस्था साथ ही आर्य समाज…

    Read more

    यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

    *संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम* रायपुर,26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी