Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की

व्यापारियों को आवास निर्माण में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा

जशपुरनगर 5 जनवरी 25/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जशपुर जिले में 2024 – 25 में 39891 आवास निर्माण का लक्ष्य दिया गया है जिसमें से 31364 आवास स्वीकृत हो चुके हैं और 27656 को प्रथम किस्त राशि जारी की जा चुकी है।  जिले में आवास के हितग्राहियों को सामग्री के दरों में कमी लाने एवं सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में शासन के मंशा अनुरूप कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में  जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने इस पहल को करने के लिए मैटेरियल सप्लायर एवं ट्रेडर्स के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की।  जिसमें  सभी व्यापारियों को योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए हितग्राहियों को अपने व्यापार क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत में हितग्राहियों को निर्माण सामग्री रियायत दरों में उपलब्ध कराने सहयोग प्रदान करने की अपील की ताकि अधिक से अधिक हितग्राही इसका लाभ उठा सके और जिले को आवास निर्माण हेतु प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति समय सीमा में पूर्ण हो सके। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को यह भी अवगत कराया कि यह योजना व्यापारियों के लिए भी लाभप्रद होगी क्योंकि यह बिक्री और क्षेत्रीय पहचान को बढ़ावा देने में सहायक होगी । योजना के तहत सामग्री सस्ते दामों पर उपलब्ध कराकर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद कर सकते हैं जो समाज के समग्र विकास का एक हिस्सा है, जिसमें व्यापारियों का सहयोग महत्वपूर्ण है।
व्यापारियों का यह कदम क्षेत्र के हितग्राहियों को आवास निर्माण में सुविधा प्रदान करेगा, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकें और समाज में व्यापारियों की एक जिम्मेदार और सेवा-भावना से ओत-प्रोत छवि बनेगी। साथ ही व्यापारियों ने भी लक्ष्य पूर्ति के सम्बन्ध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे और उक्त बातों में सकारात्मक पहल के साथ हितग्राहियों को सहयोग प्रदान करने की बात कही। उक्त बैठक में जिले के मैटेरियल सप्लायर्स,  ट्रेडर्स के प्रोपराइटर, कार्यपालन अभियंता आर ई एस, जनपद सीईओ एवं जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बरगांव में नशामुक्त युवा विषय पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट आयोजित, युवाओं को किया जागरूक

      जशपुरनगर 17 अक्टूबर 2026/मेरा युवा भारत, जशपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगांव, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ में नशामुक्त युवा विषय…

    Read more

    छूटे हुए एवं नये पात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन हेतु 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान

      जशपुरनगर 17 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के अनुपालन में जशपुर जिले में छूटे हुए एवं नये पात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम