Ro no D15139/23

एसडीएम एवं एसडीओपी ने अवैध धान परिवहन रोकने चेकपोस्टों का किया आकस्मिक निरीक्षण

चेकपोस्ट पर अनुपस्थित रहने पर 07 कर्मचारियों को दिया नोटिस

 जशपुरनगर  06 जनवरी 2024/ धान उपार्जन प्रारम्भ होने के साथ जशपुर से लगे अन्य राज्यों एवं जिलों से अवैध धान की आवक को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले की सीमा पर चेक पोस्टों की स्थापना की गई है। जिसमें 24 घंटे निगरानी हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा राजस्व अधिकारियों द्वारा इन चेक पोस्टों का निरन्तर निरीक्षण कर अवैध धान की आवक पर रोक लगाई जा रही है। इसी क्रम में रविवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जशपुर ओंकार यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जशपुर चंद्रशेखर परमा द्वारा राज्य की सीमा पर स्थित सकरडेगा, लोदाम, भलमंडा चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी बैरियरों की सूक्ष्मता से जांच करते हुए सभी आने जाने वाले वाहनों की गहन जांच कर उनकी जानकारी रजिस्टर के द्वारा संधारित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कर्मचारियों से चर्चा करते हुए प्रत्येक वाहन की सूक्ष्मता से जांच करने एवं रोस्टर अनुसार समय पर कार्यस्थल पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान चेकपोस्ट पर ड्यूटी में अनुपस्थित रहने वाले 07 कर्मचारियों को एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस अवसर पर एसडीएम एवं एसडीओपी ने स्वयं भी वाहनों की जांच की। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों से बातचीत कर अवैध धान के परिवहन को रोकने में सहयोग देने की अपील की साथ ही लोगों से मिलकर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

  • Related Posts

    एग्रीस्टैक में हर खसरा-खाते का कराएं पंजीयन, तभी मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ: कलेक्टर पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराने  निर्देश, राजस्व-कृषि विभाग को समन्वय से कार्य करने कहा

    जशपुरनगर 31 अगस्त 2026 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले के किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान और किसान हितैषी सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    जशपुरनगर 31 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार