Ro no D15139/23

धान, बारदाना के स्टॉक का जनवरी माह में 03 चरणों मे किया जाएगा भौतिक सत्यापन

जिलाधिकारियों के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य, कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों को शामिल कर जांच दल का किया गया गठन
जांच दल निर्धारित तिथि में आबंटित धान खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर डाटा ऑनलाइन करेंगे एंट्री
कोरबा 08 जनवरी 2025/छत्तीसगढ़शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य में उपार्जित किए जा रहे धान, बारदाना के स्टॉक का भौतिक सत्यापन माह जनवरी 2025 में तीन चरणों में किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत प्रथम चरण 07 जनवरी 2025 से 14 जनवरी 2025 तक, द्वितीय चरण 15 जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक एवं तृतीय चरण 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के मध्य निर्धारित है।
कलेक्टर श्री अजीत बसंत द्वारा राज्य शासन द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में जिले में पदस्थ जिलाधिकारियों के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को शामिल कर जांच दल का गठन किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि नियुक्त जांच दल के अधिकारियों द्वारा माह जनवरी 2025 में निर्धारित तिथि अंतर्गत आबंटित धान खरीदी केंद्रों का 03 चरणों में भौतिक सत्यापन कर पूर्व में गिरदावरी सत्यापन कार्य में इंस्टाल एप्प के माध्यम से डाटा ऑनलाईन अपलोड किया जाएगा। साथ ही उक्त कार्य का पालन प्रतिवेदन जिला खाद्य कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश अब 6 दिन का, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश

    छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश अब 6 दिन का, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश अम्बिकापुर 17…

    Read more

    ( कोरबा समाचार) श्रम विभाग की नौनिहाल सशक्तीकरण योजना से बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

     कोरबा 17 अक्टूबर 2026/शहर के रिस्दी वार्ड में रहने वाली श्रीमती सरस्वती कंवर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। उनकी बेटी पढ़ाई कर रही है। परिवार की सीमित आय…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम