Ro no D15139/23

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ने समझौता ज्ञापन प्रदर्शन में “उत्कृष्ट” रेटिंग हासिल की

नई दिल्ली । सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने वित्त वर्ष के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत अपने प्रदर्शन के लिए “उत्कृष्ट” रेटिंग हासिल की है। इसे 100 में से 96 अंक प्राप्त हुए हैं। यह उपलब्धि परिचालन उत्कृष्टता के प्रति सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की अटूट प्रतिबद्धता और कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के उसके समर्पण को उजागर करती है।
सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एक अग्रणी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम के रूप में भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के विकास और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका कुल उत्पादन क्षमता 31 दिसंबर, 2024 तक 73 गीगावाट से अधिक है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड देश की प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कार्यान्वयन एजेंसी है जो जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है।
वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने अपने वार्षिक कारोबार में 22.13 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल कर कुल 42.935 बिलियन यूनिट का कारोबार किया। इसने 13,135.80 करोड़ रुपए की कुल आय अर्जित की जो पिछले वर्ष की तुलना में 20.91 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा कंपनी ने 436.03 करोड़ रुपए का कर-पश्चात लाभ हासिल किया जो 38.13 प्रतिशत की उल्‍लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। वित्त मंत्रालय ने 30 अगस्त 2024 को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया था।

  • Related Posts

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    Air India ने Phuket से Delhi जाने वाली फ्लाइट A12379 के पायलट को नौकरी से निकाल दिया है. 4 अगस्त को उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे…

    Read more

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर भारत दौरे पर आए तो पीएम नरेंद्र मोदी के लिए एक बेहद खास तोहफा लाना चाहते थे. तोहफा था- बेल्जियन चॉकलेट से बना इंडिया गेट. लेकिन दिल्ली…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात