Ro no D15139/23

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 22 जनवरी को

जगदलपुर । कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति श्री हरिस एस की अध्यक्षता में 22 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे से कार्यालय कलेक्टर के प्रेरणा हाल में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में जिला सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों को उपस्थित होने कहा गया है। उक्त बैठक में ब्लैक स्पॉट की पहचान एवं सुधार, सड़क किनारे लगे पेड़ों में रेडियम लगाये जाने, मुख्य मार्ग से अतिकमण हटाओ अभियान, द्विपहिया वाहन में हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट के चैकिंग की कार्यवाही, सड़कों पर यातायात संकेतक, चेतावनी, ट्रैफिक कॉलिंग हेतु कार्यवाही, ड्रायविंग में विचलित करने वाले होर्डिंग्स हटाए जाने, खतरनाक तरीके से वाहन चालन पर ड्रायविंग लायसेंस निलंबन की कार्यवाही, संकेतक बोर्ड का लगाया जाना एवं गति अवरोधक को हाईलाईट करने, स्कूल बसों का निरीक्षण, प्रदूषण की रोकथाम हेत कार्यवाही, दुर्घटनाओं के शिकार हुये लोगों की तत्काल मदद एवं चिकित्सा हेतु प्रबंध एवं ट्रामा सेन्टर की स्थापना, आवारा मवेशियों को रोड से हटाने एवं वैधानिक कार्यवाही, यातायात नियमों के बारे में जागरूकता, शहर में अस्थायी रूप से वाहनों के पार्किंग की जगह निर्धारित करने, मार्गों का मरम्मत एवं निर्माण कार्य सहित शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करने सम्बन्धी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस