Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा: केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को दे रही बढ़ावा – केंद्रीय कृषि मंत्री

*प्रदेश की प्रगति में केन्द्र सरकार का मिल रहा है भरपूर सहयोग: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में तीन दिवसीय किसान सम्मेलन का शुभारंभ*

रायपुर 10 जनवरी 2025/ केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की।

केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसान संघ द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण तथा प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन किया गया। साथ ही 13 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 200 क्विंटल सब्जी से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को गजमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को समृद्ध बनाने तथा उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन एवं अनुदान हेतु 203 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अरहर, मूंग, उड़द फसलों के उत्पादन करने और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की अपील की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी के वायदे को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष 145 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई थी, इस वर्ष 160 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का अनुमान है।

किसान सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान काफी मेहनती है और नई-नई कृषि तकनीकों को अपनाकर सशक्त और समृद्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को फसलों की अच्छा कीमत दिलाने तथा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। किसान सम्मेलन का आयोजन उद्यानिकी विभाग के सहयोग से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, श्री विमल चोपड़ा, युवा प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र लोहान सहित संघ के अन्य सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट

      रायपुर 22 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

    Read more

    संत रविदास सम्मान के लिए 26 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

    *सामाजिक समरसता, साहित्य और काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान*   *इच्छुक आवेदक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन जमा कर सकेंगे आवेदन*   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?