Ro no D15139/23

बोखी में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण, 230 नल कनेक्शन से ग्रामीणों को घर तक मिल रहा पानी

घर तक शुद्ध जल मिलने से ग्रामीण खुश, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर जल योजना से लोगों के घर तक नल के माध्यम से जल मिल रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखंड का ग्राम बोकी हर घर जल श्रेणी में शामिल हो गया है। ग्राम बोखी जशपुर जिला मुख्यालय से 77 कि.मी. दूरी पर है। जहां जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो चुका है, ग्राम में 5 नग उच्च स्तरीय जलागार स्थापित है जिसकी क्षमता कुल 50,000 लीटर है एवं कुल 230 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के द्वारा सभी ग्रामीणो के घरों तक पानी दिया जा रहा है। घर तक नल के माध्यम से जल मिलने से ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
योजना से लाभ ले रहे हितग्राही प्रहलाद साय ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के आने से पूर्व ग्रामीण अपने पानी के लिए हैण्डपंप एवं कुंआ पर निर्भर थे। अब जल जीवन मिशन के गांव में आने के बाद पानी की समस्या खत्म हो गयी। क्योंकि प्रत्येक घर में क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन लगा हुआ है। जिससे गांव के सभी के घरों में नल से शुद्व पेयजल मिल रहा है और अब सभी ग्रामीण खुश हैं।
जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना से विशेष रूप से महिलाएं के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है। महिलाएं घर, परिवार के लिए हैण्डपंप एवं कुंओं से पानी लाती थी अब वो समस्या योजना के आने से खत्म हो गया है और जो समय पानी भरने मेें लगता था उस समय का उपयोग अन्य कामों के लिए कर रही है। पहले पानी की वजह से वर्षा ऋतु में ग्रामीणों की तबीयत ज्यादा खराब होने की समस्या रहती थी। योजना के आने के बाद चेक किया हुआ पानी मिलने से अब गांव में लोगों की तबीयत खराब होने में काफी कमी आई है और बार-बार अस्पताल जाने की समस्या खत्म हो गयी है। जिससे ग्रामवासियों को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप