Ro no D15139/23

गणतंत्र दिवस समारोह राजपथ में शामिल होंगी समूह की दीदीयां

गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मानित होंगी जिले के समूह की 6 महिलाएं
राजनांदगांव । गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत जिला राजनांदगांव से कुल 6 महिलाएं शामिल होगी। शासन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रदेश से स्वसहायता समूह की कुल 12 महिलाओं का चयन किया गया है। जिसमें सर्वाधिक 6 महिलाएं राजनांदगांव जिले से हैं। इसी क्रम में राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन कार्यक्रम में राष्ट्रपति से सम्मानित किये जाने हेतु राजनांदगांव विकासखण्ड के ग्राम कुसमी की लखपति दीदी एवं जय मां अम्बे स्व सहायता समूह की श्रीमती दिव्या निषाद का नाम शामिल है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम हेतु पूरे देशभर से 10 लखपति दीदी को आमंत्रित किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ से राजनांदगांव जिले की लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद का चयन किया गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ में आयोजित परेड में सम्मिलित होने हेतु राजनांदगांव विकासखण्ड के ग्राम गठुला अंतर्गत नारी शक्ति स्वसहायता समूह से 4 सदस्य श्रीमती हुमेश्वरी साहू, श्रीमती संगीता साहू, श्रीमती सुजीता साहू एवं श्रीमती हेमबाई साहू को आमंत्रित किया गया है। इसी प्रकार नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से भेंट हेतु आयोजित कार्यक्रम के लिए राजनांदगांव विकासखण्ड के ग्राम कोपेडीह की कृषि सखी एवं प्रतिज्ञा स्वसहायता समूह की श्रीमती सविता यादव को आमंत्रित किया गया है।

  • Related Posts

    करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध   कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश…

    Read more

    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    कोरबा 06 सितम्बर 2026/ जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास