Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 366 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

जनप्रतिनिधियों ने सुखमय दाम्पत्य जीवन का दिया आशीर्वाद

अम्बिकापुर 16 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गुरुवार को पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 366 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शासकीय योजनाओं के माध्यम से आमजन को विभिन्न आयामों में सुविधाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में जिले में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम के जरिए जरूरतमंद परिवारों को विवाह में होने वाले व्यय में राहत मिल रही है।
इस अवसर पर उपस्थित अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और बधाई दी। उन्होंने कहा कि योजना में बड़ा बदलाव लाते हुए शासन द्वारा वधू के खाते में इस वर्ष 35 हजार रुपए की राशि देने की शुरुआत की गई है, जिससे वे अपने दाम्पत्य जीवन के लिए अपनी इच्छा अनुसार राशि का उपयोग कर सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी जोड़ों को सुखी जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत सरगुजा जिले में 366 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे हैं। वे नए जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। शासन की इस योजना से उन गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बड़ी मदद होती है, जिन्हें कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण सामान्य रूप से विवाह का खर्च उठाने में दिक्कतें होती है। जरूरतमंद परिवारों की इन्हीं समस्याओं को दूर करने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना महती भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा प्रयास सदा आपके कल्याण की दिशा में प्रयास करना है।
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय तोमर ने इस अवसर पर सभी दंपत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के व्यय मापदंडों में बदलाव लाते हुए अब वधु के खाते में 35 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। विवाह आयोजन व्यवस्था में 8 हजार रुपए एवं वैवाहिक सामग्री हेतु 7 हजार रुपए निर्धारित किए गए हैं। इस तरह प्रति जोड़ा 50 हजार रुपए की राशि निर्धारित है।
योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारीगण, विवाहित जोड़े और उनके परिजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2026 18 सितंबर को आयोजित, अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

    अम्बिकापुर 02 सितम्बर 2026/   संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्र, तिथि एवं समय निर्धारित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा

    आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना और सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार, बच्चों की शिक्षा में भी…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार