Ro no D15139/23

इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत भावी इंटरनेट शासन लीडर्स को वैश्विक मार्गदर्शन, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और 20,000 रुपये का वजीफा

नागरिकों के बीच इंटरनेट शासन के बारे में जागरुकता जगाने और विशेषज्ञता विकसित करने के लिए एनआईएक्‍सआई की इंटरनेट गवर्नेंस इंटर्नशिप और क्षमता निर्माण योजना

नई दिल्ली । नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनआईएक्‍सआई) ने अपनी इंटरनेट गवर्नेंस इंटर्नशिप और क्षमता निर्माण योजना के शुभारंभ की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय नागरिकों के बीच इंटरनेट गवर्नेंस (आईजी) के बारे में जागरुकता जगाना और विशेषज्ञता विकसित करना है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव और एनआईएक्सआई के अध्यक्ष श्री एस. कृष्णन ने किया।

इंटरनेट प्रशासन के लिए विशेषज्ञों को तैयार करना

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (आईसीएएनएन), इंटरनेट सोसाइटी अथवा इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (आईएसओसी), इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (आईईईई), इंटरनेट इंजीनियरिंग टास्क फोर्स (आईईटीएफ) जैसे आई-स्टार संगठनों के साथ वैश्विक इंटरनेट गवर्नेंस प्रक्रियाओं में प्रभावी रूप से शामिल होने के लिए ज्ञान से लैस करना और क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञों के साथ मिलकर कार्य करना है। यह घरेलू प्रतिभाओं के एक समूह का पोषण करेगा, जो उभरते इंटरनेट गवर्नेंस मुद्दों से गहराई से जुड़ सकते हैं और उनके समाधान में योगदान दे सकते हैं।

इंटर्नशिप कार्यक्रम की पेशकश

यह कार्यक्रम दो समानांतर ट्रैक के साथ द्वि-वार्षिक इंटर्नशिप प्रदान करता है: एक छह महीने का कार्यक्रम और एक तीन महीने का कार्यक्रम। प्रत्येक प्रशिक्षु को आईसीएएनएन एपीएनआईसी या एपीटीएलडी जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के विषय वस्तु विशेषज्ञ, विशेष रुचि समूह के सदस्य, उच्च रैंक वाले सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी और मान्यता प्राप्त संस्थानों/विश्वविद्यालयों के संकाय सलाहकारों द्वारा सलाह दी जाएगी। प्रशिक्षुओं को अनिवार्य पहुंच कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सहायता के साथ-साथ प्रति माह 20,000/- रुपये का निश्चित वजीफा प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

      रायपुर/​नई दिल्ली।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ‘छत्तीसगढ़ निवास’ पहुँचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट की। इस…

    Read more

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “पंजाब में AAP सरकार अब अपनी बदले की…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग