Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे सार्थक जैन – कलेक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

राजनांदगांव 18 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के तनाव और डर को दूर करने के लिए को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण के लिए राजनांदगांव जिले से पीएमश्री सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव के कक्षा 11वीं के विद्यार्थी सार्थक जैन का चयन हुआ है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल से कलेक्टोरेट के कलेक्टर कक्ष में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नई दिल्ली रवाना होने से पहले विद्यार्थी सार्थक जैन ने मुलाकात की। कलेक्टर ने सार्थक जैन को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह से जिला पंचायत के सीईओ कक्ष में सार्थक जैन ने भेंट की। सीईओ जिला पंचायत ने सार्थक जैन को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश में लगभग 20 लाख विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ है। जिले से लगभग 75 हजार विद्यार्थी, शिक्षक एवं पालकों ने पंजीयन किया है। इस वर्ष पंजीयन के बाद अलग-अलग थीम पर परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और यह कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हो रहे है। 12 एवं 13 जनवरी को दिल्ली कार्यक्रम के बाद अंत में बच्चे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से रूबरू होंगे। राजनांदगांव के सार्थक जैन का चयन ध्यान व स्मृति का निर्माण-खेल मानसिकता के थीम के लिए हुआ है।

  • Related Posts

    शासकीय उचित मूल्य दुकान मारगांव के आबंटन के संबंध में प्राप्त दावा-आपत्तियां खारिज

    राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले शासकीय उचित मूल्य दुकान मारगांव के आबंटन के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी। इसके अंतर्गत ग्राम विकास समिति…

    Read more

    ( राजनांदगांव समाचार) राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति

    राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति – लगभग 13.81 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी