Ro no D15139/23

कबीरधाम जिले के लिए 76वें गणतन्त्र दिवस रहा बेहद खास, दिल्ली में जिले को मिला विशेष सम्मान

बैगा परिवारों और कोटरा बुंदेली को गणतंत्र दिवस पर मिला राष्ट्रीय सम्मान

राष्ट्रपति के न्यौता पर दिल्ली पहुँचे कबीरधाम जिले के बैगा परिवार दिल्ली के गणतन्त्र दिवस समारोह में शामिल हुए

राष्ट्रपति महामहिम द्रौपति मुर्मू ने सभी का अभिनंदन किया

कवर्धा, 27 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के लिए 76वां गणतंत्र दिवस एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर लेकर आया। जिले के बैगा बाहुल्य कुकदूर तहसील क्षेत्र के कांदावानी और तेलियापानी गांव के छह बैगा सदस्यों और ग्राम पंचायत कोटरा बुंदेली को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के छह सदस्यों और ग्राम पंचायत कोटरा बुंदेली को 26 जनवरी 2025 को सम्मानित किया। विशेष आमंत्रण पर दिल्ली पहुँचे इन परिवारों में ग्राम पंचायत कांदावानी के आश्रित ग्राम पटपरी की श्रीमती जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा, ग्राम तेलियापानी की श्रीमती तीतरी बाई बैगा और पति बुध सिंह बैगा, तथा ग्राम तेलियापानी की ही श्रीमती बाली बाई बैगा और पति सोनू राम बैगा शामिल थे।
कबीरधाम जिले के विशेष पिछडी जनजाति बैगा परिवार के सदस्यों ने दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह,सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की और उनके साथ संयुक्त फ़ोटो ग्राफ़ी की।
श्रीमती जगतिन बाई बैगा ने राष्ट्रपति से विशेष चर्चा करते हुए अपने गांव की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से उनके गांव में पहली बार सौर ऊर्जा से बिजली पहुंची, जिससे उनका जीवन बदल गया।
सौर ऊर्जा से बदली जिंदगी
2024 की दीपावली से पहले इन बैगा परिवारों के घरों में अंधेरा था। जिला प्रशासन द्वारा क्रेडा विभाग को निर्देश दिया गया कि ग्राम पटपरी के सभी 25 घरों को सौर ऊर्जा संयंत्र से विद्युतीकृत किया जाए। दीपावली के पहले ही इन घरों में 300 वॉट के सोलर होम लाइटिंग सिस्टम लगाए गए, जिससे पहली बार इन परिवारों ने रात में रोशनी देखी।
हर घर जल योजना में कोटरा बुंदेली की उपलब्धि
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले की ग्राम पंचायत कोटरा बुंदेली को जल जीवन मिशन के तहत “हर घर जल” योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत की जल एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्ष के नेतृत्व में पंचायत ने जलापूर्ति को घर-घर तक सुनिश्चित किया।
63.80 लाख रूपए की लागत से लागू इस योजना के तहत 141 परिवारों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई। 40 किलोलीटर क्षमता के जलाशय का निर्माण कर जल संकट का समाधान किया गया, जिससे ग्राम पंचायत जल समृद्धि की मिसाल बन गई।

खुशियों और गर्व का माहौल
दिल्ली जाने और राष्ट्रपति से मिलने का अवसर पाकर बैगा परिवारों में उत्साह और गर्व का माहौल है। श्रीमती जगतिन बाई बैगा ने भावुक होकर कहा कि यह सपना सच होने जैसा है। पहले हमारे गांव में अंधेरा था, लेकिन अब सौर ऊर्जा से रोशनी आई है। राष्ट्रपति से मिलना हमारे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है।

  • Related Posts

    योग, संस्कार और स्वास्थ्य का संदेश: अशोका पब्लिक स्कूल में योग दिवस का आयोजन

    कवर्धा।* अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अशोका पब्लिक स्कूल,कवर्धा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय…

    Read more

    विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग

    *योग केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व मानवता के स्वास्थ्य और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है: भावना बोहरा*     *▪️इंडिया गॉट टैलेंट विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा