Ro no D15139/23

कलेक्टोरेट में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से दर्ज हो रही उपस्थिति

अधीक्षक कार्यालय में लगी मशीन, एंड्रॉइड और आईओएस मोबाईल वाले एप का कर रहे उपयोग

रायपुर, 27 जनवरी 2025।  अब राजधानी कलेक्टोरेट में नई तस्वीर सामने आ रही हैं। यहां कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह 10 बजे पहंुच कर बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से अपनी आने की उपस्थिति दर्ज करा रहें हैं, वहीं शाम 5ः30 बजे के बाद अपनी कार्यालय छोड़ने की जानकारी दे रहें है। जिनके पास एंड्रॉइड और आईओएस मोबाईल है, वे इसके एप को डाउनलोड किए हुए है और मोबाईल के सामने सेल्फी कैमरे से फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से तस्वीर लेकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करा रहे हैं। यह सिस्टम प्रथम श्रेणी अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अपना रहे हैं। साथ ही की-पैड मोबाईल वाले कर्मचारियों के लिए थंब बायोमेट्रिक डिवाइस की व्यवस्था अधीक्षक कार्यालय में की गई है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर यह प्रणाली 22 जनवरी से प्रभावी है।

इस बायोमैट्रिक प्रणाली का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में कार्यकुशलता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इससे कर्मचारियों की उपस्थिति का सही आंकलन हो सकेगा और कार्यों की समयबद्धता तथा गुणवत्ता में भी सुधार होगा। यह प्रणाली पारदर्शिता को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगी। साथ ही यह प्रणाली डिजिटल भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी होगा। । अधिकारी कर्मचारी सुबह 10 बजे अपने टेबल पर उपस्थित हो रहे हैं और प्रतिदिन आम जनता को उपलब्ध होकर उनके कार्याें और समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास कर रहें हैं। इस प्रणाली को कलेक्टोरेट में सुचारू रूप से लागू होने के बाद अन्य कार्यालयों में क्रमिक रूप से लागू किया जाएगा।

गौरतलब है कि एंड्रॉइड और आईओएस वाले मोबाईल अधिकारी एवं कर्मचारी मोबाईल एप इस्टांल कर हाजिरी दर्ज कर रहे है और की-पैड मोबाइल धारक बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से अपनी उपस्थिति दे रहे हैं।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान’ कृषक सम्मेलन- वैज्ञानिक रेशम पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

    *100 कृषकों ने लिया भाग, ‘सिल्क-समग्र’ योजना और आधुनिक तकनीकों से जुड़ने का आह्वान*   रायपुर, 02 सितंबर 2026/ रेशम विभाग रायपुर एवं केंद्रीय रेशम बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार