Ro no D15139/23

धान खरीदी में अनियमितता पर समिति प्रबंधक और फड़ प्रभारी के विरूद्ध की गई कार्रवाई

कटघोरा के अखरापाली धान खरीदी केन्द्र का मामला
साठ लाख से अधिक की वसूली का प्रकरण किया गया तैयार

कोरबा 01 फरवरी 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले में धान खरीदी पारदर्शिता के साथ बिना किसी गड़बड़ी के करने के निर्देश दिये गये थे। उन्होंने अंतिम सप्ताह में होने वाले खरीदी का सत्यापन के निर्देश भी एसडीएम को दिये थे। इसी कड़ी में आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा श्री रोहित सिंह और तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा ,नायब तहसीलदार कटघोरा के साथ राजस्व निरीक्षक ,हल्का पटवारियों की टीम के साथ धान खरीदी केंद्र अखरापाली का भौतिक सत्यापन किया गया । भौतिक सत्यापन के दौरान रेंडम रूप से 30 से 35 बोरो की तौल की गई जिसमें खरीदी मात्रा 41 से 42.8  किलोग्राम के बीच पाई गई, जो मानक से अधिक थी। धान खरीदी केंद्र की वर्तमान रिपोर्ट के अनुसार समिति में 14129.6 क्विंटल (35324 बोरा )धान होना चाहिए था किंतु सत्यापन के दौरान 30442 बोरा (12176 क्विंटल ) धान पाया गया । 4882 बोरा अर्थात 1952.80 क्विंटल धान समिति में कम पाया गया, जिसकी कीमत 60 लाख 53 हजार 680 रुपये होती है । मौके पर पंचनामा तैयार कर अभी तक खरीदी की गई कागजों की जप्ती की गई तथा समिति प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद अनंत और  फड प्रभारी हितेंद्र कुमार के विरुद्ध 60 लाख 53 हजार 680 रुपए की वसूली तथा  आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए प्रकरण तैयार किया गया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित

      कोरबा, 10 सितम्बर 2026/जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग…

    Read more

    इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के युवा छात्र-छात्राएं रीजनल कॉन्फ्रेस रायपुर में होंगे सम्मिलित

      कोरबा 10 सितंबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के अंतर्गत रीजनल कॉन्फ्रेस ऑन ईएलसी एंड ईसीआईनेट…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल