Ro no D15139/23

नगरीय निकायों हेतु 84 मतदान केंद्रों में 11 फरवरी को होंगे मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए स्थापित किए गए 1229 मतदान केंद्र
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन पर मतदान की तीव्र गति से हो रही है तैयारी

जशपुरनगर 04 फरवरी 2025/ नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु जिले में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में तैयारी तीव्र गति से की जा रही है। समस्त नगरीय निकायों के चुनाव 11 फरवरी को आयोजित किए जाएंगें। इसी तरह  पंचायत चुनाव हेतु प्रथम चरण में 17 फरवरी को बगीचा, द्वितीय चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी एवं तृतीय चरण में 23 फरवरी को फरसाबहार, पत्थलगांव एवं कांसाबेल में आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी करने के साथ ही लोगों को जाबो कार्यक्रम के तहत मतदान के महत्व को बताने सहित ई.व्ही.एम से मत डालने के तरीके के बारे में जगह-जगह प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक भी कर रहा है।
नगरीय निकाय हेतु जशपुर जिले में कुल मतदान केंद्रों को संख्या 84 है। जिसमें जशपुर नगर पालिका में 20 वार्डों हेतु 24, नगर पंचायत कुनकुरी, बगीचा, पत्थलगांव और कोतबा में 15-15 वार्डों के लिए 15-15 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है। इसी तहत त्रिस्तरीय पंचायत के लिए 1229 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है। जिसमें जनपद पंचायतों हेतु जशपुर में 94, मनोरा में 108, बगीचा में 245, कुनकुरी में 129, दुलदुला में 72, फरसाबहार में 158, कांसाबेल में 130 और पत्थलगांव में 293 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत हेतु जिला पंचायत सदस्य के लिए 14 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 139 पद सरपंच के 444 पद तथा वार्डों के 6414 पंच पदों हेतु निर्वाचन किया जाना है।

  • Related Posts

    राजीनामा के आधार पर प्रकरणों के निराकरण हेतु 14 मार्च 2026 को जशपुर जिले में होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक संपन्न

    जशपुरनगर 12 मार्च 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर…

    Read more

    कृषि क्रांति एक्सपो की तैयारियों के लिए आपसी समन्वय और समयबद्ध तरीके से करें कार्यः जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार जिला पंचायत सीईओ ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक ली एग्रीस्टेक पंजीयन 15 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश

    जशपुरनगर 12 मार्च 2026/ जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में कृषि एवं उससे सम्बद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम