Ro no D15139/23

जनपद पंचायत बगीचा में चुनाव हेतु मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी का दिया गया प्रशिक्षण

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025

जशपुरनगर 13 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा में 17 फरवरी को निर्वाचन होना है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार अधिकारी कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बगीचा मे काउंटर प्रभारी और सहायकों को जनपद पंचायत बगीचा हेतु मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी के संबंध में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों के द्वारा पंचायत निर्वाचन में उपयोग आने वाली मतपत्र, मतपेटी, लिफाफा सहित अन्य जरूरत के सामग्री के वितरण एवं चुनाव उपरांत वापसी के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही इसमे बरते जानी वाली सावधानियों के बारे मे भी बताया गया। इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन करते हुए कार्य को संपादित करने के भी निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में रिटर्निंग अधिकारी श्री महेश्वर सिंह उईके ने मतदान दलों को सहयोग प्रदान करने और समस्या आने पर समाधान करने के लिए तत्पर रहने के निर्देश भी दिए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जनपद पंचायत बगीचा अंतर्गत 93 ग्राम पंचायत हैं। इसमें सरपंच पद हेतु 93 एवं वार्डों के लिए 1317 पंचों, जनपद सदस्य के लिए 25 एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए 3 पदों का चुनाव होना है। इस चुनाव हेतु 245 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए रिजर्व सहित 260 मतदान दल का गठन किया गया है।

  • Related Posts

    पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, मुफ्त बिजली से मिल रहा आर्थिक संबल

    जशपुर 4 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से घरों की छतों पर सोलर…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो रहा निराकरण

    शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया जशपुर 4 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में सेवा सेतु शिविरों का आयोजन कर आम नागरिकों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी