Ro no D15139/23

वार्डों का सर्वांगीण विकास पार्षदों की प्राथमिकता में हो- मुख्यमंत्री साय

अटल विश्वास पत्र के वादों को पूरा करने में पार्षदों की भूमिका अहम

नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत से ट्रिपल इंजन सरकार का संयोग, विकास को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से दुर्ग एवं धमतरी के नवनिर्वाचित मेयर सहित पार्षदों ने की मुलाकात

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के महापौर एवं पार्षदों से कहा है कि वार्डों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता में होना चाहिए। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। सभी पार्षद अपने वार्ड के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भाजपा को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है, जो जनता के हमारी सरकार पर विश्वास को दर्शाता है। यह जीत संगठन के नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक के परिश्रम का परिणाम है। अब हमें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है और अटल विश्वास पत्र में किए गए वादों को पूरा करना है। इसमें महापौर एवं पार्षदों की भूमिका सबसे अहम होगी, क्योंकि वे सीधे जनता से जुड़े हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी कहा कि नगरीय निकायों के सभी महापौर और पार्षद अपने क्षेत्र में स्वच्छता, बिजली, पानी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जनता से लगातार संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करें अपने क्षेत्र में घूमकर समस्याओं को जाने इससे प्रशासनिक कसावट आएगी और विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर दुर्ग एवं धमतरी नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के विकास की बड़ी जिम्मेदारी सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कंधों पर है और उन्हें पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि नगरीय निकाय चुनाव में मिली प्रचंड जीत से प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार का संयोग बना है, जिससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इन चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, जिसमें 10 में से 10 नगर निगम, 49 में से 35 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में से 81 पर जीत हासिल की।

इस अवसर पर विधायक श्री गजेंद्र यादव, धमतरी के नवनिर्वाचित महापौर श्री जगदीश रामू रोहरा, दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार सहित अन्य निकायों के पार्षदगण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद प्रदेश भर से निर्वाचित महापौर और पार्षदों का जत्थों के रूप में मुलाकात करने का क्रम लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों में शताधिक पार्षद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा—धन्यवाद

    रक्षाबंधन से पहले मिली सितंबर की किस्त, पूनम बोलीं—समय पर मिली राशि भाई के उपहार जैसी   रायपुर, 31 अगस्त 2026। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता…

    Read more

    प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात

    अनुबंध शर्तों के उल्लंघन पर एजेंसी ब्लैकलिस्ट*   *कर्मचारियों के वेतन से अनुचित कटौती और कम भुगतान की शिकायत जांच में हुई प्रमाणित*   रायपुर, 31 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात