Ro no D15139/23

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वीसी से की बैठक

लाल मिर्च के किसानों को बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत सहायता देने का किया अनुरोध
टमाटर उत्पादक किसानों को भी केंद्रीय कृषि मंत्रालय अपनी योजना द्वारा करेगा मदद- श्री शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली । आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री श्री चंद्रशेखर पेम्मासानी, सांसद श्री कृष्णा देवरायलू, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और आंध्रप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में आंध्रप्रदेश में कृषि एवं किसान कल्याण के विभिन्न विषयों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायडू ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह से आंध्रप्रदेश में लाल मिर्च के लिए, किसानों को बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) के तहत सहायता देने का अनुरोध किया, जिस पर श्री शिवराज सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से आंध्रप्रदेश के किसानों की बेहतरी के लिए आश्वस्त किया। एमआईएस योजना उस स्थिति में लागू की जाती है, जब पिछले सामान्य वर्ष की तुलना में बाजार मूल्य में 10 प्रतिशत की गिरावट होती है। मुख्यमंत्री श्री नायडू का कहना रहा कि बाजार मूल्य इससे अधिक गिरे हैं, इसलिए राज्य के किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के अनुसार मदद की जाएं।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से कृषि भवन में आए मुख्यमंत्री श्री नायडू व मंत्रियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि आंध्रप्रदेश के किसानों व गरीबों के कल्याण के विषयों पर हम आपके साथ है। श्री शिवराज सिंह ने तत्काल ही कृषि सचिव तथा अन्य अधिकारियों को उक्त समस्या के समाधान के लिए अतिशीघ्र उपाय निकालने के लिए निर्देशित किया, साथ ही उन्होंने अन्य संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों के साथ इस बारे में समन्वय करने के निर्देश भी दिए। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री श्री नायडू से कहा कि हम आंध्रप्रदेश के लाल मिर्च उत्पादक किसानों की भलाई के लिए शीघ्र ही समुचित उपाय करेंगे।
श्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों से कहा कि लाल मिर्च का निर्यात बढ़ाने के अवसरों पर भी विचार-विमर्श करें, ताकि किसानों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकें। आंध्रप्रदेश की ओर से टमाटर के भाव का विषय बताकर केंद्र की ओर से मदद का अनुरोध भी किया गया, जिस पर केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि कृषि मंत्रालय की योजनांतर्गत परिवहन का खर्च किसानों के हित में उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सकारात्मक रूख को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    Bengal Election: कोलकाता: बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग बंगाल के नौकरशाहों को लेकर एक के बाद एक फैसले कर रहा है. बुधवार की देर रात चुनाव आयोग ने इंदिरा मुखर्जी…

    Read more

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    TMC Women Candidates List 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस ने ‘सोशल इंजीनियरिंग’ का ऐसा मॉडल पेश किया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. इस…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट