Ro no D15139/23

कैबिनेट मंत्री लखन लाल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल  बॉलीवुड सिंगर शान, मैथिली ठाकुर , दिलीप षड़ंगी, सुनील सोनी देंगी प्रस्तुति

साइकिल रेस व वीडियोग्राफी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कोरबा 22 फरवरी 2025/ जिला प्रशासन द्वारा पाली महोत्सव 2025 के लिए सभी तैयारियां पूरी कर जा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को महोत्सव का शुभारंभ शाम 7 बजे से पाली महोत्सव मैदान ग्राम पंचायत केराझरिया में किया जाएगा। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य श्रम व उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे।
इस दौरान महोत्सव की अध्यक्षता  सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत,
विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, महापौर श्रीमती संजू देवी  राजपूत अध्यक्ष नगर पंचायत पाली श्री अजय जायसवाल एवं सरपंच केराझरिया श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैंकरा शामिल होंगे। शुभारंभ समारोह 26 फरवरी  को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शाम 6ः30 बजे से श्री सुनील सोनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि 08 बजे से मैथिली ठाकुर अपनी सुरों की छठा बिखेरेंगी। साथ ही छाऊ नृत्य मयूरभेज एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। अगले दिन 27 फरवरी 2025 को शाम 06ः30 बजे से छत्तीसगढ़ी गायक श्री दिलीप षड़ंगी अपनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि 08 बजे बॉलीवुड सिंगर शान अपने मशहूर गीतों की प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही कत्थक नृत्य एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। पाली महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 26 फरवरी को साइकिल रेस व 27 फरवरी को वीडियोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। इस हेतु इच्छुक प्रतिभागियों से आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किया गया है।
समापन समारोह  27 फरवरी को –
पाली महोत्सव 2025 का समापन समारोह 27 फरवरी 2025 को शाम 7 बजे मुख्य अतिथि उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली श्री अजय जायसवाल, सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैंकरा के विशिष्ट आतिथ्य में किया जाएगा।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित

      कोरबा, 10 सितम्बर 2026/जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग…

    Read more

    इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के युवा छात्र-छात्राएं रीजनल कॉन्फ्रेस रायपुर में होंगे सम्मिलित

      कोरबा 10 सितंबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के अंतर्गत रीजनल कॉन्फ्रेस ऑन ईएलसी एंड ईसीआईनेट…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल