Ro no D15139/23

प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध कराने से प्रदेश के उज्जवल भविष्य की संभावनाएं अधिक सशक्त होंगी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य सरकार के सभी संसाधनों पर समाज के कमजोर से कमजोर तबके का है अधिकार

अपने परिश्रम से उपलब्धियां अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करने का आनंद अवर्णनीय

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए सिंगल क्लिक से जारी किए 224 करोड़ रूपए

प्रत्येक विद्यार्थी 25-25 हजार की राशि से अपनी पसंद से क्रय कर सकेंगे लैपटॉप

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि परिवार में मां द्वारा अपने बच्चों को पुष्पित, पल्लवित करने में प्राप्त आनंद का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। इसी प्रकार प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करने से जो आनंद प्राप्त हो रहा है, वह अवर्णनीय है। यह जीवन भर स्मृतियों में रहने वाली अनुभूति है। परिवार में सदस्यों का जैसे सभी संसाधनों पर अधिकार होता है, उसी प्रकार राज्य सरकार के सभी संसाधनों पर समाज के कमजोर से कमजोर तबके का अधिकार है। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करने से उनकी प्रतिभा निखरेगी, जिससे प्रदेश के उज्जवल भविष्य की संभावनाएं अधिक सशक्त होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप लेने के लिए 224 करोड़ की राशि अंतरित करने के लिए प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सिंगल क्लिक से विद्यार्थियों के खातों में राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें उपलब्ध कराई जा रही 25-25 हजार रूपए राशि का उपयोग लैपटॉप क्रय में ही किया जाए। विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार, अपनी इच्छानुसार स्थान से लैपटॉप लें और लैपटॉप खरीदने की रसीद अपनी शाला में आवश्यक रूप से जमा कराएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित तथा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से संवाद किया तथा अपने उद्बोधन से प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, भोपाल के प्रभारी तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री रवीन्द्र यती सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में विद्यमान गुरुकुल परंपरा जातियों और वर्ग भेद से मुक्त थी। सभी को समान रूप से सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिकार देकर और प्रतिभाओं को निखार कर भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाता था। आज प्रदान किये जा रहे लैपटॉप से विद्यार्थियों को अध्ययन तकनीक का उपयोग करते हुए ज्ञानार्जन और कौशल विकास में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों में आगे बढ़ने के और नवाचार करने के लिए आत्मविश्वास विकसित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिवादन करते हुए कहा कि यह सब उनकी सोच के परिणामस्वरुप ही संभव हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि अपने आस-पास विद्यमान चुनौतियों का सामना करने के लिए वर्तमान परिस्थितियों में अद्यतन तकनीक के साथ चलना आवश्यक है। अपने देश के हितों की सुरक्षा और जन-जन के कल्याण के लिए तकनीकी रूप से दक्ष होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व का विशालतम और श्रेष्ठतम लोकतंत्र भारत है। यह लोकतांत्रिक गणतंत्र लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप स्थापित हुआ है। पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, चंद्रशेखर आजाद, शहीदे आजम भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन यह बताता है कि मेधावी होने के साथ-साथ देशभक्त होना जरूरी है। नेताजी ने अपनी मेधा से भारतीय प्रतिभा की धाक को संपूर्ण विश्व में स्थापित किया और भारतीयों का आत्मविश्वास बढ़ाया। विद्यार्थी अपनी मेधा, प्रतिभा के साथ-साथ देश के सामने विद्यमान चुनौतियां और देश की जरूरत का भी ध्यान रखें और देश भक्ति के साथ अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर हों।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के 5 गुणों को दर्शाने वाले श्लोक ‘काक चेष्टा, बको ध्यानं, स्वान निद्रा तथैव च । अल्पहारी, गृहत्यागी विद्यार्थी पंच लक्ष्णं ॥’ का उल्लेख करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छा, लक्ष्य के प्रति ध्यान, सतर्कता, स्फूर्ति और मोह रहित रहते हुए अपने उद्देश्य के प्रति समर्पण जैसे गुण विद्यार्थियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी व्यवसाय के लोगों में होने चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी इसका आदर्श हैं, उनका अनुसरण करते हुए सभी, समय का सद्पयोग करे अपनी, अपने परिवार, समाज और देश की प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभावान विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने नरसिंहपुर की कुमारी गीता लोधी, भोपाल के प्रशांत राजपूत, मुरैना की कुमारी स्नेहा त्यागी, राजगढ़ के जयंत यादव, दमोह हटा की कुमारी मोनिका साहू, सिवनी की कुमार एलिहा नाज़, राजगढ़ की कुमारी ज्योति प्रजापति, भोपाल के पुष्पेन्द्र राजपूत से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ विद्यार्थियों ने समूह चित्र भी लिए।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के लिए शिक्षा का राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में होना, उनकी संवेदनशीलता दर्शाता है। उनके निर्देश पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को ई-स्कूटी के बाद अब लैपटॉप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम से यह उपलब्धि अर्जित की है। गर्व का विषय है कि लैपटॉप प्राप्त करने वालों में निजी स्कूलों की तुलना में शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, साथ ही बालकों की तुलना में बालिकाओं की संख्या भी अधिक है। मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि समाज के निर्माण और देश के भविष्य निर्धारण में स्कूल शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को लैपटॉप प्राप्त होने से आगामी शिक्षा में उन्हें सरलता होगी, वे अद्यतन तकनीक के साथ-साथ कौशल उन्नयन की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगे। सचिव स्कूल शिक्षा श्री संजय गोयल ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।

  • Related Posts

    जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

     भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम किसान कल्याण वर्ष मना रहे हैं। इस वर्ष के दौरान हम हर महीने और हर 2–4 दिन…

    Read more

    प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    गैर विवादित स्थल पर ही हो होलिका दहन पुलिस थानों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे आगामी सभी त्यौहारों को लेकर विशेष सजगता और सतर्कता रखें, पेट्रोलिंग बढ़ाएं मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख