Ro no D15139/23

जीआईएस-2025 में आतिथ्य का नया आयाम: भोपाल में पहली बार टेंट सिटी

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भोपाल में आयोजित हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आतिथ्य में भी नये आयाम स्थापित करेगी। भोपाल में पहली बार रन ऑफ कच्छ और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर टेंट सिटी स्थापित की गई है। 108 फाइव-स्टार लेवल के रूम्स वाली यह टेंट सिटी निवेशकों और प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश की विशिष्ट आतिथ्य परंपरा का अनुभव कराएगी।
यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे स्थायी रूप से विकसित करने की योजना बनाई जाएगी, जिससे मध्यप्रदेश पर्यटन को नई गति मिलेगी और भोपाल को एक नया आकर्षण केंद्र मिलेगा।
मध्यप्रदेश के जायके और संस्कृति का संगम
यह टेंट सिटी न केवल निवेशकों के लिए ठहरने का विशेष स्थान होगी, बल्कि इसमें MP स्पेशल फूड मेन्यू भी तैयार किया गया है, जिसमें मालवा, बुंदेलखंड, बघेलखंड और निमाड़ के पारंपरिक स्वाद शामिल हैं।
पर्यटन और निवेश की नई संभावनाएं
जीआईएस-2025 के दौरान यह अनूठा अनुभव निवेशकों और उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं से परिचित कराएगा। यह पहल न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी नए अवसर खोलेगी।
भोपाल को मिलेगी नई पहचान
जीआईएस-2025 के बाद इस प्रयोग को स्थायी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है, जिससे भोपाल पर्यटन के मानचित्र पर एक नए आकर्षण के रूप में उभरेगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान डॉ. मोहन यादव

    सेवा के 25 साल भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में ढाई दशक की गौरवपूर्ण यात्रा पर…

    Read more

    आंगनवाड़ी, प्राथमिक विद्यालयों में स्क्रीनिंग कैम्प लगाए : राज्यपाल पटेल

    रोगों की जागरूकता प्रयासों में विद्यार्थियों को जोड़े राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन 2047 और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन समीक्षा बैठक हुई   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     राज्यपाल श्री…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर