Ro no D15139/23

जीआईएस के अतिथियों को परंपरागत सत्कार का आनंद प्राप्त हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने पं. खुशीलाल आयुर्वेदिक महाविद्यालय प्रांगण में स्थित टेंट सिटी का किया अवलोकन
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की शाम भोपाल में 24 एवं 25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के लिए पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्रांगण में विशेष रूप से तैयार की गई “टेंट सिटी’ का शुभारंभ कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त टेंट सिटी में जीआईएस में आने वाले अतिथियों का अनुभव अविस्मरणीय रहे, उन्हें हमारी आतिथ्य सत्कार परंपरा का आनंद प्राप्त हो, यह राज्य सरकार का प्रयास है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को दिए संदेश में कहा कि टेंट सिटी मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव पहल है। राज्य सरकार जीआईएस के बाद टेंट सिटी व्यवस्था को कुछ और दिन बनाए रखने पर विचार-विमर्श करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीआईएस में भाग लेने आने वाले अतिथियों के लिए उपलब्ध इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सवारी भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टेंट सिटी में वर्चुअल रियलटी कैमरे से बाबा महाकाल सहित मध्यप्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों के दर्शन‍किए। इस अवसर पर सांसद श्री वी.डी. शर्मा, हुजूर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, श्री रविन्द्र यति, श्री राहुल कोठारी एवं अन्य जनप्रतिधि, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राकृतिक खेती कर रही उन्नतशील कृषि सखियों से किया संवाद

    प्राकृतिक खेती सेहत और आमदनी का सबसे अच्छा स्रोत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव झाबुआ में प्राकृतिक खेती के सबसे उन्नत अवसर कृषि सखियों से प्राकृतिक खेती से हो रही आमदनी…

    Read more

    बहनों की शक्ति और आशीर्वाद से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    स्व-सहायता समूहों को प्रदान की 300 करोड़ रुपए ऋण राशि माही नदी पर महर्षि श्रृंगी की तपोभूमि श्रृंगेश्वर तीर्थ स्थल पर निर्मित होगा घाट झाबुआ में किया 174.64 करोड़ के…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन