Ro no D15139/23

सड़कों को सुरक्षित बनाने दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में किया जाएगा सुधार

नए दुपहिया वाहन के साथ हेलमेट देना होगा अनिवार्य
कलेक्टर एवं एसएसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 25 फरवरी 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास एवं एसएसपी शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सुधार करने के निर्देश दिए। इसके तहत जिले के सभी दुर्घटना संभाव्य क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा करते हुए दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर उनका सुधार करने के निर्देश दिए गए। जिसमें बगीचा-पत्थलगांव मार्ग, चरईडांड-बगीचा मार्ग, बेंदीनाला, बालाछापर, काईकछार, लोरोघाट, रेंचुआ घाट, पतराटोली, जिरिया, केरसई, सिंगीबहार, साजबहार, मुंडापारा, कोतबा, तुमला, झांपीदरहा, रायकेरा चौक आदि में सड़क सुरक्षा हेतु रोड साइन बोर्ड, रम्बल स्ट्रीप, स्टॉपर, क्रेस बैरियर, लाइटिंग, रेडियम स्ट्रीप, कैट्सआई आदि लगाने के निर्देश दिए गए ।
शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों के हेलमेट एवं सीटबेल्ट ना लगा कर आने पर होगी कार्रवाई
       सड़कों को सुरक्षित बनाने कलेक्टर ने जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने एवं महाविद्यालयों में लर्निंग लाइसेंस शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने चारपहिया वाहन चालकों हेतु सीटबेल्ट एवं दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट लगाने हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए जिला कार्यालय, पुलिस कार्यालय समेत सभी शासकीय कार्यालयों में बिना हेलमेट आने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए पूर्व में भी कलेक्टर के द्वारा आदेश जारी किए गए थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिले के सभी दुपहिया वाहन विक्रेताओं को नए वाहन विक्रय के साथ अनिवार्य रूप से हेलमेट देने को कहा। इसके साथ ही वाहन व्यवसायियों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवकों को भी शामिल किया जाएगा।
जिले में ट्रक एवं ट्रैक्टरों में टेल लाइट, रेडियम स्ट्रीप ना होने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने सभी ट्रक एवं ट्रैक्टर संचालकों को नियत स्थान पर नंबर लिखने एवं रेडियम स्ट्रिप लगाने को कहा। इसके साथ ही इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए लोगों को परिवहन विभाग की ओर से सभी ऐसे रजिस्टर्ड वाहनों के मालिकों जागरूकता संदेश भेजने के निर्देश दिए गए तथा ट्राली निर्माताओं को बनाने के साथ ही उस पर रेडियम लगाने को कहा गया। कलेक्टर ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत शराब पीकर वाहन चलाने, हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने, ओवर स्पीडिंग करने वालों पर अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अधिक आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर पर होगी कार्रवाई
      जिले में कई बाइकों में युवाओं द्वारा नियम विरुद्ध अधिक आवाज सीमा वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगाया जाता है। जिसके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए एसएसपी द्वारा ऐसे वाहन चालकों की फ़ोटो खींच कर रजिस्ट्रेशन नम्बर द्वारा जानकारी हासिल करते हुए घर पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ऐसे वाहन चालकों पर जुर्माना लगाने के साथ उनके परिजनों को समझाइश देकर साइलेंसर निकाल कर नष्ट करने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल