Ro no D15139/23

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमः महिलाओं ने लोन लेने से लेकर फ्रॉड से बचने के तरीके सीखे

*बैंक अधिकारियों ने योजनाओं की भी दी जानकारी*

धमतरी 27 फरवरी 2025/ धमतरी जिले की महिलाओं ने आज अपने व्यवसाय के लिए लोन लेने से लेकर डिजिटल बैंकिंग में बरती जाने वाली सावधानियों के साथ फ्रॉड से बचने के तरीके भी सीखे। जिले की महिला उद्यमियों को यह सब जानकारियां जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के दौरान दी गई। भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने जिले की महिलाओं को सायबर हाईजिन, बैंकों की विभिन्न कार्यप्रणालियों के साथ लेन-देन में होने वाले फ्रॉड आदि की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी। इस कार्यशाला में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक श्री नवीन तिवारी सहित आरसेटी की संचालक सुश्री अनिता टुडू और जिला समन्वयक श्री अजीम हैदर भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बैंकों की बचत योजनाओं के साथ बजट और निवेश के बारे में भी विस्तार से बताया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक लोकपाल सिस्टम की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बैंकों से किसी भी प्रकार की शिकायत होने या कोई बैंकिंग-सायबर फ्रॉड होने पर बैंक लोकपाल से शिकायत की जा सकती है। किसी भी तरह की सहायता के लिए 14448 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि सायबर फ्रॉड, ऑनलाईन होने वाली धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों को 1930 नंबर पर फोन कर दर्ज कराया जा सकता है। ऐसी शिकायतें वेबसाईट https://cybercrime.gov.in पर भी सीधे दर्ज कराई जा सकती हैं। बैंक अधिकारियों ने महिलाओं के लिए इंटरप्रेन्योर लोन, मुद्रा लोन, स्वनिधि ऋण आदि की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने इस दौरान महिलाओं को पेंशन योजना, शिक्षा लोन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजना के प्रावधानों और उनसे होने वाले फायदों के बारे में भी बताया।

  • Related Posts

    कलेक्टर मिश्रा ने गांवों में विकास कार्यों का लिया जायजा, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने किया प्रेरित

    स्किल सेंटर, स्कूल, सड़क, खेल मैदान और अर्जुनी तालाब का किया निरीक्षण;   धमतरी 1 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने गुरुवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा…

    Read more

    जनप्रयास पोर्टल से विकास में नागरिकों की भागीदारी को मिलेगा नया आयाम

    प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा 2 अक्टूबर को करेंगे पोर्टल का शुभारंभ   ‘हर नागरिक अपने जिले को बदल सकता है’ की भावना के साथ जनसहभागिता को मिलेगा डिजिटल मंच…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग