Ro no D15139/23

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 2 मार्च 25/ शासकीय पूर्व  माध्यमिक शाला, कांटाबेल विकासखंड मनोरा, जिला जशपुर श्री संजय कुमार पटेल विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोरा के मार्गदर्शन में मनोरा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कांटाबेल में विगत दिवस  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधान पाठक श्री मंगल देव तिर्की ने अपने स्वागत संबोधन में विज्ञान दिवस के महत्व को रेखांकित किया और विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने हेतु प्रेरित किया।

इसके पश्चात विज्ञान शिक्षक श्री ओमप्रकाश चौधरी ने विभिन्न रोचक वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन कर बच्चों को विज्ञान की ओर आकर्षित किया। इन प्रयोगों में बिना बाहरी हवा के गुब्बारा फूलना, नॉन-न्यूटोनियन फ्लूड, उत्प्लावन, सघन और विरल द्रव का प्रभाव आदि शामिल थे। इन अद्भुत प्रयोगों ने विद्यार्थियों को चकित कर दिया और उनके मन में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत की। अपने संबोधन में विज्ञान के महत्व और दैनिक जीवन में इसके अनुप्रयोगों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं परिणाम
कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला, निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार है
निबंध लेखन प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – सृष्टि बाई
द्वितीय स्थान – आशिका मिंज तृतीय स्थान – आलोक प्रधान चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – आलोक प्रधान द्वितीय स्थान – आशिका मिंज, बजरंग मोहक बैरागी, अरुणा सिंह
तृतीय स्थान – भागवत बैरागी क्विज प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – प्रणिता इंदुवार द्वितीय स्थान – आलोक प्रधान तृतीय स्थान आशिका मिंज
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों श्रीमती सुधा तिर्की, श्री परमजीत कुमार बघेल एवं श्री देवेंद्र कुमार साहू का विशेष सहयोग रहा।
विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित किया गया।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

      कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा रू डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण…

    Read more

    विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन

      जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ नालसा की योजना के तहत माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends