Ro no D15139/23

जशपुर में उद्यानिकी फसलों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण हेतु बनाई जाएगी योजना

कृषकों की आय बढ़ाने कलेक्टर ने कृषि संबंधित विभागों से की समीक्षा

  जशपुरनगर 03 मार्च 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जिले के कृषकों की आय में वृद्धि हेतु कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध सभी विभागों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में उद्यानिकी के तहत स्ट्रॉबेरी, लीची, नाशपाती आदि की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए योजना निर्माण करने के निर्देश दिए। जिसके तहत इन फसलों के उत्पादन के साथ कृषकों को इनका प्रसंस्करण करने का भी प्रशिक्षण दिलाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने जिले में उगाई जाने वाली विभिन्न फसलों के उत्पादन को बढ़ाने एवं कृषकों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए सभी विभागों को कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यानिकी महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय आदि अनुसंधान संस्थानों से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त कर योजना निर्माण करते हुए कृषकों को भी इसके संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कृषकों को विभिन्न फसलों के उत्पादन और उनके उत्पादन के तरीकों के संबंध में जागरूक करने के लिए फसल प्रदर्शन हेतु स्थान चयन कर प्रदर्शन करवाने को कहा। इसके अतिरिक्त कृषकों को जागरूक करने एवं उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने एवं उत्कृष्ट कृषि नवाचारों के प्रति उन्हें रुचि जगाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।
उन्होंने विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं  के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पशुपालकों, मत्स्यपालकों आदि को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सहकारी समितियों का निर्माण करने तथा जिले में रेशम के धागाकरण के साथ साथ उसका वैल्यू एडिशन प्रारम्भ कर कृषकों को इसका प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अपर मुख्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप राठिया सहित सभी कृषि सम्बद्ध विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को दी गई छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी,

    समस्याओं का हुआ समाधान हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सौंपी गई खुशियों की चाबी जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान…

    Read more

    कुष्ठ मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ, जीएनएम छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

    कुष्ठ मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ, जीएनएम छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/  02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य चिकित्सा…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी