Ro no D15139/23

आदर्श विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 02 अप्रैल तक 08 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का होगा आयोजन

जशपुरनगर 05 मार्च 2025/  जिला मुख्यालय जशपुर नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्य खान वक्कारुज्जमां खां ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालय में कक्षा 6वीं में  35, 7वीं में 06, 8 वीं में 03, 9वीं में 03 और  11 वीं में 15 रिक्त सीटों पर छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। कक्षा 6वीं में 28 सीटें अनुसूचित जनजाति, 5 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग/सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए निर्धारित हैं। कक्षा 7 वीं में 6 सीटें अनुसूचित जनजाति, कक्षा 8 वीं में 3 सीटें अनुसूचित जाति और कक्षा 9 वीं में 3 सीटें अनुसूचित जाति के छात्रों के रिक्त हैं। इसी तरह कक्षा 11 वीं में 12 सीटें अनुसूचित जनजाति, 2 सीटें अनुसूचित जाति और 1सीट अन्य पिछड़ा वर्ग/सामान्य वर्ग के छात्रों के रिक्त हैं। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 की समाप्ति पर कुछ छात्रों द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मांग करने पर रिक्त सीटों की संख्या बढ़ सकती है।

अतः प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र या उनके अभिभावक 02 अप्रैल तक विद्यालय में आकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जिले के सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में भी उपलब्ध हैं। छात्र या अभिभावक जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भी 02 अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।  सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर, मुंगेली और रायगढ़ जिले के छात्र, अपने आवेदन संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अथवा विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से 2 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 08 अप्रैल को 11.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश के इच्छुक छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है। प्रवेश में सम्बन्ध में मार्गदर्शन के लिए छात्र या अभिभावक कार्यालयीन समय में मोबाइल नम्बर 8319861312 और 9406444644 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें, सेवा और जनभागीदारी से विकसित जशपुर के संकल्प को साकार करें – नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने अपने घरों में एक दिया जरूर जलाएं जशपुरनगर…

    Read more

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात