Ro no D15139/23

तकनीकी मार्गदर्शन देकर कृषकों को दिया जा रहा विभागीय योजनाओं का लाभ’

किसान अंकित तिग्गा जैविक खेती कर कमा रहे अच्छा मुनाफा

जशपुरनगर 06 मार्च 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को संबंधित विभागों द्वारा शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ देने के उदेदश्य से निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में कृषि विभाग तकनीकी मार्गदर्शन देकर मनोरा विकासखण्ड के ग्राम मधवा निवासी कृषक श्री अंकित तिग्गा को जैविक खेती मिशन योजना अंतर्गत लाभ दिया गया है। श्री तिग्गा को जैविक खेती की प्रेरणा कृषि विभाग से मिला। साथ ही उन्हें समय-समय पर कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण व जानकारी भी मिला। श्री अंकित ने विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर जैविक खाद निर्माण, उसका उपयोग, जैविक पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक कीट नियंत्रण के उपाय का अपनाया।
कृषक श्री तिग्गा ने बताया कि उनका कुल 0.614 हेक्टेयर रकबा है, जिसमें से वे 0.400 हेक्टर में जैविक खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रसायन युक्त खेती की तुलना में जैविक खेती से उन्हें अधिक लाभ हुआ है। उन्होंने बताया कि रसायन युक्त खेती से भूमि कठोर हो जाती थी, लागत भी अधिक लगती थी, रासायनिक युक्त अनाज मिलता था। भूमि की भौतिक रासायनिक एवं जैविक दशा खराब हो जाती थी।
कृषि विभाग से कृषक श्री अंकित तिग्गा को अम्बिका पैडी वीडर, हैण्ड स्प्रेयर, जैविक खाद, जैविक पोषक तत्व, जैविक कीटनाशक दवा तथा जुताई रोपाई हेतु अनुदान सहायता राशि मिला है। कृषक श्री तिग्गा ने कृषि विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन के साथ-साथ खेती के लिए सहायता राशि मिलने से खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।

  • Related Posts

    एग्रीस्टैक एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश समय-सीमा के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

    जशपुरनगर 05 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज वर्चुअल माध्यम से कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति…

    Read more

    ( जशपुरनगर समाचार) कलेक्टर  रोहित व्यास ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की

      आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सभी केंद्रों में पेयजल-शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर जशपुरनगर 05 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी