Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अंतर्गत पंजीयन सहायता हेतु शिविर एनईएस पीजी कालेज में 11 व 12 मार्च को

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन 12 मार्च तक

जशपुरनगर, 11 मार्च 2025/ केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना प्रारंभ करने का उद्देश्य युवाओं में कौशल का विकास करने के साथ ही रोजगार के अवसर प्रदान करना है। योजना का लाभ लेने के लिए 12 मार्च 2025 तक प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल www.pminternship.mca.gov.in  पर निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।
शासकीय पॉलिटेक्निक जशपुर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना अंतर्गत 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा धारक और स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित शिक्षा में नामांकित ना हों, किसी पूर्णकालिक रोजगार में नियोजित नहीं हो, आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य की आमदनी 8 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए और किसी भी सदस्य के पास सरकारी नौकरी न हो ऐसे 21 से 24 वर्ष तक के युवा इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पंजीयन हेतु आवेदकों की सहायता के लिए नोडल संस्था शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर द्वारा एनईएस पीजी कालेज जशपुर परिसर में दिनांक 11 एवं 12 मार्च  को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक आवेदक आधार कार्ड एवं सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र के साथ दोपहर 12.00 बजे से उपस्थित हो कर पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा  किसी लोक सेवा केन्द्र अथवा स्वयं के मोबाइल से भी आवेदन किया जा सकता है।

  • Related Posts

    केन्द्रीय विद्यालय में जीवन कौशल कार्यशाला का हुआ आयोजन’

    जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 सितंबर 2026 को केन्द्रीय…

    Read more

    ’ऑयल पाम की खेती से किसानों की चमकेगी किस्मत,

    43 हेक्टेयर में रोपण के साथ मिलेगा फेंसिंग, ड्रिप और 4 साल तक रखरखाव अन्तवर्तीय खेती पर अनुदान’ जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ देश को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल