Ro no D15139/23

कलेक्टर ने दिव्यांगजनों का कृत्रिम हाथ पैर लगाने के लिए चिन्हांकित हितग्राहियों की मांगी सूची

अभियान चलाकर ग्राम पंचायत को हमर सुघ्घर पंचायत बनाने के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने के लिए कहा
अधिकारियों को क्षेत्र का भ्रमण करके कार्य में प्रगति लाने के निर्देश

जशपुरनगर 11 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, पेंशन दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग का वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने विकासखंड में साप्ताहिक बैठक लेकर सभी योजनाओं की समीक्षा करे और कार्यों में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों, पर्यटन स्थल और बस स्टैंड में भी श्रम दान करके साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं। श्रमदान अभियान में सरपंच, पंच और जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करने के लिए कहा है। जहां-जहां सार्वजनिक शौचालय बने हैं उनको सक्रिय करके चालू हालत में करने के भी निर्देश दिए हैं और स्वच्छता दीदियों के माध्यम से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को हमर सुघर पंचायत बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को सार्थक पहल करनी होगी।
कलेक्टर श्री व्यास ने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए हैं कि जिनकी मृत्यु हो चुकी है जिनका राशन कार्ड और पेंशन के लिए नाम दर्ज है तो ऐसे हितग्राहियों का संबंधित पंचायत सचिवों से मृत्यु-प्रमाण पत्र लेकर नाम विलोपन की कार्रवाई करें। लीड बैंक अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जशपुर जिले के ऐसे दिव्यांग हितग्राही जिनको कृत्रिम अंग हाथ पैर की आवश्यकता है। इसके लिए सभी जनपद सीईओ को दिव्यांगजनों की सूची भेजने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में नशा मुक्ति केंद्र खोला गया है। जो अधिक नशा पान करते हैं। ऐसे लोगों को एक माह नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। और नशा मुक्त करने के लिए कहा है। उन्होंने समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना और केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना पीएम जनमन योजना की भी समीक्षा की और कार्य में प्रगति लाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मार्च, अप्रैल और मई माह अभियान चलाकर आवास के कार्य को पूर्ण करें इस कार्य में आवास मित्र को लगाने के निर्देश दिए और संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमण करके कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने मनरेगा के कार्यों की भी समीक्षा किए। उन्होंने तालाब गहरीकरण  कुआं निर्माण और भूमि समतलीकरण के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप राठिया और जनपद सीईओ और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    केन्द्रीय विद्यालय में जीवन कौशल कार्यशाला का हुआ आयोजन’

    जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 सितंबर 2026 को केन्द्रीय…

    Read more

    ’ऑयल पाम की खेती से किसानों की चमकेगी किस्मत,

    43 हेक्टेयर में रोपण के साथ मिलेगा फेंसिंग, ड्रिप और 4 साल तक रखरखाव अन्तवर्तीय खेती पर अनुदान’ जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ देश को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत