Ro no D15139/23

आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड पंजीयन हेतु महाअभियान 24 से 27 मार्च तक

जगदलपुर । कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड बनाए जाने के लिए महाअभियान 24 मार्च से 27 मार्च तक चलाया जाएगा। इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सहयोगी विभाग पंचायत विभाग, महिला बाल विकास, राजस्व विभाग, खाद्य, स्कूल शिक्षा, आदिवासी विकास विभाग के सहयोग से संपूर्ण बस्तर जिले में आयुष्मान कार्ड और वय वंदना कार्ड का निर्माण कार्य किया जाएगा। जिसके तहत जिले में प्रत्येक पंचायत स्तर पर और जगदलपुर शहर के सभी 48 वार्ड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीम के द्वारा निर्धारित स्थान पर कार्ड का निर्माण किया जाएगा। इस बारे में सीएमएचओ डाॅ. संजय बसाक ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के तहत बीपीएल राशन कार्डधारी एक परिवार के सभी सदस्यों को 5 लाख रुपए तक का प्रतिवर्ष चिकित्सकीय लाभ भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। इसी तरह एपीएल कार्डधारी परिवार के सभी सदस्यों को प्रतिवर्ष 50 हजार रुपए तक का चिकित्सकीय लाभ दिया जाता है। इस महाभियान का मुख्य उद्देश्य वय वंदना आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया जाना है। इस कार्ड के तहत सभी भारतीय नागरिक जिनकी उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक हो, जिनके पास अपना आधार कार्ड हो ऐसे वरिष्ठ बुजुर्गों को 5 लाख रुपए तक का चिकित्सकीय लाभ शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें उल्लेखनीय यह है कि बीपीएल परिवार के सभी सदस्यों को तो 5 लाख रुपए तक का चिकित्सकीय लाभ प्राप्त होगा ही और यदि उसी परिवार में एक भी 70 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्य व्यक्ति हों तो उनको अलग से 5 लाख रुपए तक का चिकित्सकीय सुविधा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सभी शासकीय अस्पताल एवं राज्य शासन से पंजीकृत निजी अस्पताल में उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में अब तक आयुष्मान कार्ड के निर्माण का कार्य लगभग 88 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है, परंतु वृद्धजनों के लिए भारत सरकार की योजना वय वंदना कार्ड काफी कम संख्या में बनने के कारण इस हेतु महाअभियान संपूर्ण जिले में चलाया जा रहा है इस अभियान में विभाग द्वारा गठित आयुष्मान कार्ड निर्माण टीम का गठन कर संपूर्ण जिले और जगदलपुर शहर के प्रत्येक वार्ड में कार्ड का निर्माण किया जाएगा। सीएमएचओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए अपने घर-परिवार के 70 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग सदस्यों का वय वंदना कार्ड बनाने के लिए अनिवार्य रूप से पंजीयन करवाएं , जिससे बुजुर्गों को शासन की निर्धारित चिकित्सकीय सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात