Ro no D15139/23

पीपीटी परीक्षा के लिए 11 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी

चॉईस सेंटर, लोक सेवा केन्द्रों में भी फॉर्म भरने की सुविधा मिलेगी
पॉलीटेक्निक कॉलेज धमतरी में भी भर सकते हैं फॉर्म
धमतरी । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 11 अप्रैल तक मण्डल की आधिकारिक वेबसाईट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए चॉईस सेंटरों और लोकसेवा केन्द्रां में भी फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है। धमतरी जिले के विद्यार्थी 11 अप्रैल तक भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में भी परीक्षा के फॉर्म भर सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। राज्य के शासकीय और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा अनिवार्य है। पॉलीटेक्निक के तीन साल के इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए विज्ञान और गणित विषय के साथ दसवीं परीक्षा पास होना अनिवार्य किया गया है। चालू शैक्षणिक सत्र में दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी पीपीटी परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं। बारहवीं कक्षा पास और चालू शैक्षणिक सत्र में बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी पीपीटी की इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपीटी परीक्षा की संभावित तिथि एक मई 2025 है। इसके लिए प्रवेश पत्र 22 अप्रैल से व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की आधिकारिक वेबसाईट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें ऑनलाईन आवेदन-
vyapamcg.cgstate.gov.in प्रोफाईल रजिस्ट्रेशन में जाकर नया प्रोफाईल और पासवर्ड बनाएं, रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर एवं पासवर्ड एंटर कर लॉगिन करें, व्यक्तिगत जानकारी (पर्सनल डिटेल) दर्ज कर स्वयं का फोटो एवं हस्ताक्षर (50-100 केबी) अपलोड करें, प्रोफाईल में Pre Polytechnic Entrance Exam (PPT 2025) मे एप्लाई करें, प्रवेश के लिए शैक्षणिक अर्हता को Yes करें एवं सेव और सबमिट करें। आवेदन का प्रिंट आउट लें।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल