Ro no D15139/23

40 पाव महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब संतरा जप्त

राजनांदगांव 04 अप्रैल 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं कोचियों, सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ छापा मार कार्रवाई करते हुए थाना छुरिया अंतर्गत ग्राम भोलापुर में सचिन कुमार साहू के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर 40 पाव (कुल 7.200 बल्क लीटर) महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब संतरा जप्त किया गया। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय अजमांनतीय अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। इसी तरह अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल-ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला श्री राजकुमार कुर्रे, हमराह स्टाफ आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह, श्री मनीष रजक, श्री अनिल सिन्हा शामिल थे।

  • Related Posts

    दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। पात्र विद्यार्थियों को…

    Read more

    श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना- जिले के वरिष्ठ नागरिकों को करायी जाएगी तीर्थयात्रा

    राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत जिले के 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं 75 वर्ष से कम आयु वर्ग…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात