Ro no D15139/23

डेयरी रिफॉर्म से किसानों को मिल रहा संबल: मंत्री कश्यप

*उपमुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री ने गुजरात में लिया डेयरी विकास का जायजा*

रायपुर, 23 अप्रैल 2025/ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान आणंद स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के कार्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां पदस्थ अधिकारियों से मुलाकात कर दुग्ध उत्पादन में हो रहे नवाचारों और विकास कार्यों की गहन जानकारी ली।

मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डेयरी सेक्टर में व्यापक सुधारों के जरिये किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि डेयरी रिफॉर्म के माध्यम से न केवल किसानों की आय बढ़ रही है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नया जीवन मिल रहा है।

मंत्री श्री कश्यप ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुजरात की तरह छत्तीसगढ़ भी दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के किसान दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित, उरला, दुर्ग एवं राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, आणंद, गुजरात के साथ विगत 16 दिसम्बर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य में डेयरी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने एवं दुग्ध संकलन तथा प्रसंस्करण में वृद्धि हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एमओयू हुआ है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, सहकारिता श्री सुब्रत साहू, आयुक्त, सहकारिता व पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री कुलदीप शर्मा और प्रबंध संचालक राष्ट्रीय डेयरी बोर्ड सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी पीएम सूर्य घर योजना से बिजली खर्च में राहत, सौर ऊर्जा बनी बचत का आधार

      नंदलाल सिंह के बिजली बिल में आई राहत, केंद्र और राज्य से मिली 1.08 लाख रूपये की सहायता* रायपुर,04 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संचालित…

    Read more

    अब न टपकती छत की चिंता, न सीलन का डर—जोहन सिंह के परिवार को मिला पक्का घर

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन ने जीवन में भरी खुशियां रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/ कभी बारिश की बूंदें ग्राम पंचायत कटरा…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी