Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिले के अधिकारियों की बैठक ली

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के दिए निर्देश
कहा- भवनविहीन आंगनबाड़ी भवनों के लिए स्थान चिन्हित कर जल्द निर्माण शुरू करें
पुराने व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स के पार्किंग स्थलों में बने दुकानों को हटाएं

रायपुर, 24 अप्रैल 2025। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की और जल्द गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने को कहा।

बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिले में भवनविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को चिन्हित कर तहसील में राजस्व विभाग के सहयोग से खाली जमीन ढूंढकर उसका नक्शा-खसरा संबंधी इत्यादि प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द भवन निर्माण करने निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि जहां जमीन न हो, वहां स्कूल या सामुदायिक भवन में आंगनबाड़ी संचालित करना सुनिश्चित करें।

शहर में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सिंह ने नए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुराने कॉम्प्लेक्स जहां पार्किंग में दुकान संचालित हो रही हो, उनपर कार्रवाई कर  हटाया जाए।

उन्होंने शादी-ब्याह के दौरान मैरिज पैलेस, ढाबा के बाहर सड़कों पर खड़ी गाड़ियों पर जुर्माने और जब्ती की कार्रवाई करने कहा। उन्होंने कहा कि सड़क पर लटकते-फटे फ्लेक्स को हटाने के जिम्मेदारी संबंधित नगर निगम जोन के अधिकारी और नगर पालिका के सीएमओ की होगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समस्त जोन के कमिश्नर और सीएमओ को निर्देशित किया कि बाजार में सफेद मार्किंग करें और उसके बाहर वाहन रखे जाने पर चालकों पर कड़ी कार्रवाई करें। दुकान का सामान सड़क पर न रखा जाएं। वाहनों को मल्टीलेवल पार्किंग में रखना सुनिश्चित कराएं।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप समेत जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पोषण माह 2026 के सफल आयोजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की समीक्षा

      *अंतरविभागीय समन्वय से प्रदेशभर में होंगे पोषण जागरूकता और जनभागीदारी के कार्यक्रम* रायपुर, 2 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के प्रभावी एवं सफल आयोजन को लेकर…

    Read more

    राज्यपाल  डेका ने उपराष्ट्रपति  राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत

      रायपुर, 02 सितंबर 2026/उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार