Ro no D15139/23

राज्यपाल रमेन डेका एकदिवसीय प्रवास पर पहुंचे अम्बिकापुर

पीएम आवास, किसान सम्मान निधि के हितग्राही एवं बिहान के महिलाओं से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने हैंडलूम से बने खादी गमछा और भित्तिचित्र भेंट कर किया सम्मानित
अम्बिकापुर । एक दिवसीय प्रवास पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अम्बिकापुर के मेंड्राकला ग्राम पंचायत में पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री राजकुमार यादव के पक्के मकान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने यादव परिवार से संवाद करते हुए उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच अन्य हितग्राहियों श्री प्रेमसाय, श्री रामलोचन, श्री शंकर, श्री शनि और श्री उदयदास को प्रतीकात्मक चाभी और उपहार भेंट कर बधाई दी।
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित कृषक तेजन राम, बोधन राम, बडहाराम, दिगम्बर, कृष्ण प्रसाद, सुभाष राजवाड़े, शिवमंगल, अजय, महेश और अर्जुन से चर्चा कर योजना की जानकारी प्राप्त की।
इसके साथ ही राज्यपाल श्री डेका ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत पांच टीबी मरीजों को अतरिक्त पोषण आहार किट प्रदाय कर दवाईयों का नियमित सेवन करने को कहा।
राज्यपाल श्री डेका ने स्व सहायता समूहों, (बिहान) की महिलाओं से भी मुलाकात की और उनके आजीविका साधनों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने ’जय मां शक्ति’ और ’वन देवी’ आजीविका स्व सहायता समूह को तीन-तीन लाख रुपए, ’रोशनी’ और ’समृद्धि’ स्व सहायता महिला समूह को बारह-बारह लाख रुपए तथा ’सबेरे’ महिला स्व सहायता समूह को छह लाख रुपए की आर्थिक सहायता राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चेक प्रदान की। साथ ही बिहान की लखपति दीदियों से संवाद कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।
समारोह के दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को हैंडलूम से बने खादी के गमछा और भित्तिचित्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा,कलेक्टर श्री विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल, डीएफओ श्री तेजस शेखर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

  • Related Posts

    युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण

    छत्तीसगढ़ को डिजिटल नवाचार और तकनीकी रोजगार का नया केंद्र बनाने की दिशा में बड़ी पहल* रायपुर 31 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले को तकनीकी विकास, नवाचार…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय दिनेश सेन को दी श्रद्धांजलि : शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

    *वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना*   रायपुर 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर राज्यों में गणना चरण शुरू हो गया है

    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर राज्यों में गणना चरण शुरू हो गया है

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,