Ro no D15139/23

विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम मलेरिया के लक्षण एवं बचाव के उपायों से आमजनों को कराया गया अवगत
अम्बिकापुर । विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.एस. मार्को के निर्देशानुसर एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आज 25 अप्रैल को जिले के शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं विकासखण्डों में “Malaria Ends With Us: Reinvest, Reimagine, Reignite.Þ (मलेरिया हमारे साथ समाप्त हो जाये पुनः निवेश करें, पुनः कल्पना करें, पुनः प्रज्जवलित करें) थीम पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रचार-प्रसार रथ रवाना किया गया एवं बैनर, पॉम्पलेट, प्रदर्शन करते हुये जागरूकता कार्यक्रम, सोर्स रिडक्शन गतिविधियों, मितानिनों के द्वारा नारा लेखन, एलएलआईएन उपयोगिता का महत्व बताते हुये समुदाय स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया।
वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मलेरिया संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, बदन दर्द, सिरदर्द, उल्टी आदि शामिल है। यदि कोई व्यक्ति इन लक्षणों से पीड़ित है, तो उसे तुरंत नज़दीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जांच करवानी चाहिए। मलेरिया की जांच और इलाज सभी शासकीय संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध है। मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सरगुजा जिले के सभी स्तरों पर सूक्ष्म कार्ययोजना बनाकर निरन्तर कार्य किया जा रहा है, जिससे लगातार मलेरिया सकरात्मक दर में कमी हुई है तथा सरगुजा जिला मलेरिया मुक्त की और अग्रसर है। वर्तमान में शून्य मलेरिया के उद्देश्य से पॉजिटिव केस को लक्ष्य मानकर कार्ययोजना निर्धारित करते हुये रेपिड फिवर सर्वे, मच्छरदानी का शतप्रतिशत उपयोग तथा मच्छरों के उत्पति स्थानों को नष्ट करने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि मलेरिया से बचाव हेतु अपने घरों एवं आस-पास पानी जमा न होने दें, पानी जमा होने वाले स्त्रोतों को नष्ट करें, जमा पानी में आवश्यकतानुसार मिट्टी का तेल, जला हुआ मोबिल डालें, सप्ताह में एक बार कूलर का पानी खाली कर सुखाकर पुनः प्रयोग करें बांह के कपड़े पहनें, शायं को नीम के पत्ते का धुआं करें सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक