Ro no D15139/23

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की ली बैठक

स्कूलों में पेयजल, शौचालय की समस्या के समाधान के दिए निर्देश

रायपुर 25 अप्रैल 2025// कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले के जर्जर स्कूल भवनों की सूची बना कर मरम्मत कराई जाए। जहां मरम्मत संभव नहीं है, वहां पुराने स्कूल भवनों को नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ध्वस्त कर नए भवनों का निर्माण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि इस समय स्कूलों की छुट्टियां हैं। इस समय स्कूलों में जो समस्याएं हैं उसका समाधान करें। जिन स्कूलों में पेयजल-रनिंग वाटर, तो कहीं पर छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालय की समस्या हो तो इसके समाधान के लिए संबंधित स्कूल के प्राचार्य मांग पत्र भेंजे। साथ ही संबंधित एजेंसी या विभाग को निर्देश देकर इसका समाधान किया जाएगा। डॉ सिंह ने कहा कि कुछ स्कूलों में सुरक्षा संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं इसे चिन्हित कर समाधान करें।

उन्होंने कहा कि नया शिक्षण सत्र शुरू हो चुका है, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्य योजना बनाकर अमल में लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल, जिला समन्वयक श्री के.एस पटले एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने देवपुरी में सुपर स्पेशलिटी प्रथमेश हॉस्पिटल का किया शुभारंभ*   *छत्तीसगढ़ मध्य भारत के प्रमुख मेडिकल हब के रूप में तेजी से हो रहा विकसित :…

    Read more

    जल जीवन मिशन से बदली बसंती की जिंदगी, अब घर में नल से मिल रहा पानी, दूर हुई वर्षों की परेशानी

    बेमेतरा के पिपरभट्ठा गांव में हर घर नल से महिलाओं को मिली बड़ी राहत, पानी लाने की भागदौड़ से मुक्ति और परिवार के लिए मिल रहा अधिक समय* रायपुर, 11…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी