Ro no D15139/23

सोमवार को रवि भवन दोपहर 1 बजे तक बंद ,पहलगाम हिंदू शहीदो को श्रद्धांजलि

हिंदू शहीदों को श्रद्धांजलि एवं आक्रोशपूर्ण अपील

पहलगाम में देश के निर्दोष सैलानियों पर आतंकवादियों द्वारा किया गया यह कायराना, बर्बर और अमानवीय हमला पूरे राष्ट्र की आत्मा को झकझोर देने वाला है। इन कायर आतंकियों ने निर्दोष लोगों के खून से धरती को लाल किया है। इस वीभत्स हमले में हमारे अपने रायपुर के युवा व्यापारी श्री दिनेश मिरनिया (अग्रवाल) जी सहित 25 से अधिक लोगों ने अपनी अमूल्य जान गंवाई।*

*रवि भवन व्यापारी संघ इस जघन्य आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा करता है और श्री दिनेश मिरनिया जी सहित सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें।*

*कोर कमेटी के निर्णय अनुसार, समस्त व्यापारी बंधुओं से आग्रह है कि दिनांक 28/04/2025, दिन सोमवार को दोपहर 1 बजे तक संपूर्ण सांकेतिक बंद का पालन कर इस आतंकवादी कृत्य के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करें।*

*हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि इन कायर और पाशविक आतंकवादियों को उनके नृशंस कृत्य का मुँहतोड़ जवाब दिया जाए। उन्हें धरती के किसी भी कोने में खोजकर नेस्तनाबूद किया जाए, ताकि हमारे देश के निर्दोष नागरिकों की हत्या करने की हिम्मत कोई न कर सके।*
*अब वक्त आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए और इन दरिंदों को उनके अंजाम तक पहुँचाया जाए।*

एकजुट होकर, सांकेतिक बंद को सफल बनाएं — यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।*

*1 बजे ऑडिटोरियम में हिंदू शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर बाजार खोले जाएंगे*

– रवि भवन व्यापारी संघ, रायपुर

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात