Ro no D15139/23

समाज मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया को बढ़ावा दे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर लाल बाग में स्वदेशी मेले का समापन समारोह संपन्न

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वदेशी का भाव भारत की आत्मा में रचा-बसा है। वर्षों पूर्व शुरू हुई स्वदेशी जागृति आज ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ जैसे अभियानों के रूप में देश को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम बन रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का विचार पूरे देश में तेज़ी से फैल रहा है, जो अत्यंत गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लालबाग परिसर में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ने समय-समय पर अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन स्वावलंबन और स्वदेशी की भावना कभी क्षीण नहीं हुई। हमें इस भावना को और सशक्त बनाना है ताकि भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने महेश्वर जैसे स्थान पर स्थानीय कारीगरी और वस्त्र निर्माण को प्रोत्साहित कर स्वदेशी विचार को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।

समारोह में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्री श्रवण चावड़ा, श्री सुमित मिश्रा, स्वदेशी मेला प्रमुख श्री योगेश मेहता एवं सिख समाज के बाबा तेजा सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

समारोह में सिकल सेल बीमारी के प्रति जागरूकता हेतु एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया। विभिन्न संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान भी किया गया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान डॉ. मोहन यादव

    सेवा के 25 साल भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में ढाई दशक की गौरवपूर्ण यात्रा पर…

    Read more

    आंगनवाड़ी, प्राथमिक विद्यालयों में स्क्रीनिंग कैम्प लगाए : राज्यपाल पटेल

    रोगों की जागरूकता प्रयासों में विद्यार्थियों को जोड़े राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन 2047 और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन समीक्षा बैठक हुई   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     राज्यपाल श्री…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर